इस एक्ट्रेस ने कम उम्र में झेला कास्टिंग काउच का दर्द, बोलीं- कभी बिस्तर गर्म करने को कहा जाता था तो कभी...

इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने के लिए एक्ट्रेस शुरुआत में छोटे बड़े रोल सभी करती हैं। जिससे उनके काम में भी सुधार आए और लोग भी उन्हें पहचाने लेकिन उनका यह स्ट्रगल टाइम इतना आसान नहीं होता जितना की टीवी स्क्रीन पर दिखता है। कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो अपना नाम बनाने के लिए इंडस्ट्री में काफी कुछ झेल चुकी हैं, लेकिन कुछ ही एक्ट्रेस होती हैं जो इस ग्लैमर के पीछे का काला सच सामने ला पाती हैं। कुछ ही होती हैं जो कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर बात कर पाती हैं। 17 साल से इंडस्ट्री का हिस्सा बनी रहीं राधिका आप्टे ने इंडस्ट्री के पीछे हो रही घिनौनी करतूतों का पर्दाफाश किया है। राधिका कई ऐसी बातें कही हैं जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
2005 में किया डेब्यू
बता दें कि राधिका आप्टे पढ़ाई में काफी तेज थीं उन्होंने इकोनॉमिक्स और मैथमेटिक्स से से ग्रेजुएशन किया है। 8 साल की कथक ट्रेंनिग भी ले चुकी हैं, लेकिन उनका क्रेज फिल्मों की ओर बढ़ने लगा। शुरुआत में उन्होंने छोटे किरदार किए और अपनी एक्टिंग स्किल को बढ़ाने की कोशिश की। राधिका ने साल 2005 में वाह लाइफ हो तो ऐसी से डेब्यू किया था। फिल्म में उनका किरदार काफी छोटा था। इसके बाद वह शोर इन द सिटी, मांझी द माउंटमैन, बदलापुर, लस्ट स्टोरी, पैड मैन जैसी कई फिल्में कीं।
हुईं कास्टिंग काउच का शिकार
राधिका आप्टे ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि वह कास्टिंग काउच का बुरा शिकार बन चुकी हैं। राधिका बताती हैं कि एक बार उन्हें फोन आया था कि कुछ लोग बॉलीवुड में फिल्में बना रहे हैं आप उनसे जाकर मिल सकती हैं। मगर...मुझे उनके साथ सोना पड़ेगा, लेकिन मैंने उसे हंसकर रिएक्ट किया। मैं हंसी और कहा कि उनको बोल दो कि भाड़ में जाओ मुझे उनके साथ काम नहीं करना।
खोल दी पोल
इसके बाद एक टॉक सो में राधिका ने साउथ एक्टर की भी पोल खोली थी। राधिका ने कहा था कि वह शूटिंग कर रही थीं। ब्रेक पर बैठी थीं और वह एक्टर आया और उनके पैरों में गुदगुदी करने लगा। मुझे उसपर गुस्सा आया और मैंने थप्पड़ जड़ दिया। ना तो पहले मैं उस एक्टर से मिली थी और ना जानती थी, लेकिन उसकी इस हरकत को देख मुझे बहुत तेज गुस्सा आया था।
सेक्सुअल हैरेस किया जाता है
राधिका मीटू मोमेंट पर भी बात कर चुकी हैं। वह कहती हैं कि इंडस्ट्री में हर जगह पावर गेम है। महिलाओं को सेक्सुअल हैरेस किया जाता है। राधिका कहती हैं कि एक बार उनकी बैक में बहुत दर्द था उस समय में एलिवेटर पर थी। उस समय एक शख्स मेरे बगल में आया और कहता है कि आपको दर्द है...आप कभी भी मुझे अपने कमरे में बुला सकती हैं। मैं मसाज दे दूंगा। वह मुझसे काफी बड़ा था उसने ऐसा बोला मैं तो हैरान ही रह गई थी।
आवाज उठानी चाहिए
राधिका कहती हैं कि मैं उन लोगों को हिम्मत देना चाहती हूं जो लोग इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहते हैं। लोग यह नहीं सोचते हैं कि उन्हें उनकी आवाज उठानी किनती जरूरी है। एक आवाज से लोगों का कितना भला हो सकता है, लेकिन लोग खतरे की वजह से कतराते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











