आदिपुरुष या शमशेर नहीं बल्कि ये हैं भारत की सबसे बड़ी फ्लॉप फ़िल्म, 170 करोड़ का हुआ था भारी नुकसान

Radhe Shyam

कुछ सालों से देखने को मिल रहा है कि भारत में कई सारी फ़िल्म ऐसी हैं जो मेगा बजट और बड़े स्टार्स द्वारा बनाई गई. लेकिन इसके बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्में फ्लॉप हो गई. इन फिल्मों के फ्लॉप हो जाने से स्टारकास्ट को तो भारी नुकसान जी नहीं पड़ा और इसी के साथ-साथ निर्माताओं और डिस्ट्रीब्यूटर्स को भी भारी नुकसान हुआ. फ्लॉप फिल्मों में हाल ही की रणबीर कपूर स्टारर शमशेरा, प्रभास की 600 करोड़ी आदि पुरुष और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा जैसी फिल्में शामिल है. लेकिन फ्लॉप होने के मामले में इन सब से भी ज्यादा एक ऐसी फिल्म है जो कि और भी आगे है.

प्रभास की फ़िल्म हुई थी फ्लॉप

आदिपुरुष नहीं बल्कि हम आज प्रभास की एक और ऐसी भारतीय सिनेमा पर सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म की बात करने वाले हैं जिसकी लागत 350 करोड रही. इतना ही नहीं इस फिल्म का काफी प्रमोशन भी हुआ. बता दें कि फिल्म की फर्स्ट डे ओपनिंग तो काफी अच्छी रही जिसमें उन्होंने 48 से 50 करोड़ की कमाई की. लेकिन बाद में एक वीक भी सिनेमाघर में यह फिल्म टिक नहीं पाई.

एक्टर ने 6 सालों से दी लगातार फ्लॉप फ़िल्में

प्रभास ने बाहुबली फिल्म के बाद से लगातार फ्लॉप फिल्में दी हैं और एक ब्रांड बन चुके हैं. जिस वजह से वह सिर्फ बड़े बजट की फिल्मों को ही साइन कर रहे हैं. अभिनेता की फीस भी काफी ज्यादा बढ़ चुकी है. लेकिन इसके बावजूद भी एक्टर पिछले 6 सालों से एक हिट फिल्म के लिए तरस चुके हैं. लेकिन हम बात कर रहे हैं उन्हीं की भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म की तो वह और कोई नहीं बल्कि राधे श्याम थी.

फ़िल्म को हुआ 170 करोड़ का भारी नुकसान

राधे श्याम फ़िल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म के तौर पर दर्शाई गई थी और प्रभास के साथ में इस फिल्म में पूजा हेगडे नजर आई थी. इस फिल्म को 2022 में रिलीज किया गया था. इतना ही नहीं आपको बता दें कि भाग्यश्री ने इस फिल्म में प्रभास की मां का किरदार निभाया. इसी फिल्म से भाग्यश्री ने साउथ इंडस्ट्री में कमबैक किया. लेकिन यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी ज्यादा मुसीबत भरी बन गई. बता दें कि राधेश्याम फिल्म का बजट 300 से 350 करोड़ का था. लेकिन इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग काफी जबरदस्त कर ली थी जैसे कि आदिपुरुष की भी हुई थी. दुनिया भर में इस फिल्म ने 130 करोड़ की कमाई की. इसी वजह से डिस्ट्रीब्यूटर्स को 170 करोड़ का इस फिल्म से नुकसान हो गया.

500 करोड़ के बजट में बनी थी ये फ़िल्म

लेकिन आदि पुरुष शायद से राधेश्याम को पछाड़ सकती है और ऐसा इसीलिए क्योंकि फिल्म ने 500 करोड़ रुपए के बजट पर तकरीबन 325 करोड़ कमाए. इसी वजह से अभी भी इस फिल्म को सिनेमाघरों में रखा गया है और घाटे से उबरने की कोशिश की जा रही है. राधेश्याम फिल्म ना कि सिर्फ साउथ इंडस्ट्री की बल्कि इस भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शुमार हुई.

वर्ल्ड वाइड 144 करोड़ का किया कलेक्शन

राधेश्याम फिल्म को राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित किया गया था और इस फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तेलुगू भाषा में भी शूट किया गया था. इस फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े के साथ में भाग्यश्री, जगपति बाबू,सचिन खेडेकर, कुणाल रॉय कपूर और सत्यराज जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी. इस फिल्म ने सिर्फ भारत में 101 करोड़ का कलेक्शन किया और विदेशों से 25 करोड़ की कमाई की. इस फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन देखा जाए तो 144 करोड रहा और यह काफी ज्यादा निराशाजनक रहा.

More from Filmibeat

Read more about: radhe shyam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X