2020 में ईद -दिवाली से क्रिसमस तक महा क्लैश, सलमान- अक्षय के साथ अजय देवगन का धमाका !
हिंदी सिनेमा के लिहाज से साल 2020 बेहद खास और दिलचस्प होने वाला है। जहां पर दर्शकों के लिए फेस्टिवल स्पेशल फिल्मों की प्लानिंग की गई है।
वो भी एक नहीं बल्कि कई स्टार्स करोड़ों की कमाई के उम्मीद से फेस्टिवल रिलीज पर पर्दे पर आने के लिए तैयार है। बॅालीवुड में हमेशा से त्योहार पर किसी भी फिल्म को रिलीज करना कमाई का आसान जरिया माना जाता है।

जहां पर वेकेशन होने पर दर्शक फिल्मों को परिवार के एंटरटेनमेंट का हिस्सा बनाते हैं। इस बार तो फेहरिस्त लंबी है। वरुण धवन, अजय देवगन, विकी कौशल, सलमान खान, अक्षय कुमार के साथ आमिर भी साल 2020 में बहुप्रतिक्षित फिल्में लेकर आ रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि साल 2020 में फेस्टिवल में कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं। जो कि एक से बढ़कर एक है।


Click it and Unblock the Notifications