Race 3 के खतरनाक विलेन, पहले अक्षय अब सलमान से लेगें पंगा, एक्शन का डबल Dhamaka
हाल ही में सलमान खान की आने वाली फिल्म रेस 3 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस ट्रेलर में सलमान से लेकर बॉबी देओल तक हर स्टार ने कमाल के स्टंट किए हैं। सलमान तो सलमान हैं हीं लेकिन बॉबी देओल ने भी जबरदस्त सुर्खियां बटोरी हैं। इस फिल्म में कुल 7 स्टार्स हैं, वहीं ट्रेलर रिलीज के बाद बॉबी देओल के अलावा एक और स्टार सुर्खियों में हैं। वो हैं रेस 3 के विलेन यानी फ्रेडी दारूवाला। इस फिल्म के ट्रेलर में उनकी चौंका देने वाली झलक देखने को मिली है।
[Nushrat B'day: 12 साल बाद मिली 100 करोड़ी फिल्म, रातों-रात बनीं सुपरस्टार, सुपर HOT]
फिलम मेकर्स रेस 3 के सस्पेंस को खोलना नहीं चाहते हैं इसी के चलते ट्रेलर में फ्रेडी की बस झलक ही दिखाई गई है। इस फिल्म में सलमान खान बैड बॉय फ्रेडी से पंगा लेते नजर आएंगे। वहीं ये पहली बार नहीं है जब फ्रेडी निगेटिव किरदार में नजर आएंगे। इससे पहले भी उनका ये अवतार देखने को मिल चुका है। वहीं इस अवतार में फ्रेडी पहले भी आग लगा चुके हैं। फ्रेडी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां अपने किलर लुक्स को लेकर बंटोरी हैं। बताया तो यहां तक जाता है कि वे जिस सीन में आ जाते हैं उनके आगे सलमान जैसे बड़े-बड़े स्टार भी फीके पड़ जाते हैं।

बता दें कि फ्रेडी ने अभी तक सिर्फ दो फिल्में ही की है। दोनों फिल्मों में ही फ्रेडी का विलेन अवतार देखने को मिला है। सलमान से पहले फ्रेडी अक्षय कुमार से जबरदस्त फाइट करते नजर आए थे। वहीं देखा जाए पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड में विलेन्स का दौर चल रहा है। पद्मावत में खिलजी के किरदार में रणवीर सिंह को काफी तारीफें मिल चुकी हैं। आगे जानें उन यंग एक्टर्स के बारे में जो नए ज़माने के यंग विलेन बन चुके हैं-


Click it and Unblock the Notifications











