पहली फिल्म ही ब्लॉकबस्टर, रातों-रात बनीं सुपरस्टार, अब एक और 100 करोड़ी Final
Recommended Video

बॉलीवुड में ऐसी कम ही एक्ट्रेसेस हैं जिन्हें पहली फिल्म ब्लॉकबस्टर होने के बावजूद भी निगेटिव प्रतिक्रियाएं झेलनी पड़ीं। वहीं इंडस्ट्री में एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने इस निगेटिविटी को ही हथियार बना लिया और खुद को एक काबिल एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार कर लिया। हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार बन चुकी एक्ट्रेस आलिया भट्ट की। हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म राजी रिलीज हुई है और एक बार फिर से फिल्म रिलीज के बाद आलिया को चारों तरफ से तारीफें मिल रही हैं।
[Raazi Review: आलिया भट्ट की शानदार परफॉर्मेंस, पहले कभी नहीं दिखी ऐसी जासूसी थ्रिलर फिल्म]
इस फिल्म में आलिया भट्ट एक कश्मीरी लड़की के किरदार में हैं जो 1971 भारत-पाक तनाव के दौरान भारतीय खुफिया एजेंट का काम करती हैं। इस फिल्म के लिए आलिया ने करीब 4 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। वहीं आलिया बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने बेहद कम समय में इतनी कामयाबी हासिल कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास 4 मिलियन डॉलर यानी करीब 25 करोड़ की प्रॉपर्टी है।

और तो और आलिया ब्रांड एंडोर्समेंट से सालाना 3.6 करोड़ रुपए यानी 1 लाख रुपए रोज कमाती हैं। आलिया ने करीब 6 करोड़ रुपए का पर्सनल इन्वेस्टमेंट भी कर रखा है। वहीं आलिया के पास खुद का फ्लैट भी है जिसकी कीमत 3.5 करोड़ रुपए है। वहीं करियर की बात करें तो हर फिल्म के साथ उनका ग्राफ ऊपर ही जा रहा है। माना जा रहा है कि राज़ी आलिया की एक और 100 करोड़ी फिल्म होने वाली है। आगे जानें 10 कारण आलिया भट्ट क्यों हैं आने वाले वक्त की सबसे बड़ी एक्ट्रेस-


Click it and Unblock the Notifications