12वीं में किया टॉप, बनना चाहती थी IAS, अब इस 33 साल की हसीना ने हैदराबाद में खरीदा नया घर

Raashi khanna

Raashii Khanna: कई बार कुछ ऐसे सितारे भी होते हैं जो कि अपने करियर में कुछ बड़ा करना चाहते हैं। लेकिन उनकी किस्मत उन्हें एक्टिंग में ले आती है। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने साउथ इंडस्ट्री पर अपनी एक्टिंग का जादू चलाया और आप बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रही है। दरअसल हम बात कर रहे हैं राशि खन्ना की।

राशि खन्ना को हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा में देखा गया था। इस फिल्म में उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया गया और इसके बाद में वह लगातार चर्चा में बनी हुई है। भले ही यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई लेकिन इसके बावजूद वह काफी चर्चा में आ गई। अब हाल ही में राशि खन्ना ने एक नया घर खरीदा और उसका गृह प्रवेश कर पूजा करवाई। उन्होंने इसकी तस्वीरें भी साझा की है।

राशि खन्ना ने अपने नए घर का गृह प्रवेश अपने घर वालों के साथ किया। अपने पूरे घर को उन्होंने फूलों के साथ में सजाया हुआ था।इस दौरान राशि खन्ना को गोटा बॉर्डर वाले मैचिंग दुपट्टा के साथ लाल सूट पहने हुए देखा गया। तस्वीरों में उनके साथ में उनकी मां और परिवार के लोग भी नजर आए। उन्होंने अपनी बेटी को आशीर्वाद दिया और पूजा अनुष्ठान को पूरा करवाने में भी मदद की।

हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं की राशि खन्ना एक मशहूर एक्ट्रेस होने के अलावा मेधावी छात्रा रही है। वह शुरू से पढ़ाई में काफी अच्छी थी और उन्होंने 12वीं क्लास में टॉप किया था। वह एकआईएएस अफसर बनना चाहती थी। लेकिन उनकी किस्मत ने उन्हें हीरोइन बना दिया। इससे पहले उन्होंने साल 2013 में जॉन अब्राहम की फिल्म मद्रास कैफे में छोटी सी भूमिका निभाई थी।

हालांकि साल 2014 में उन्होंने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की। राशि खन्ना को मलयालम फिल्मों में भी काफी पसंद किया गया था। आज के वक्त में उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी बन चुकी है और साथ ही साथ वह इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा को लेकर चर्चा में है।

More from Filmibeat

Read more about: raashi khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X