12वीं में किया टॉप, IAS बनने का बुना ख्वाब, अब हीरोइन बनकर धमाल मचा रही है ये एक्ट्रेस, पहचाना?

Raashii Khanna Career: राशि खन्ना बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर साउथ सिनेमा में छाई हुई है। उन्होंने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लोगों का दिल भी जीत लिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनका जन्म 30 नवंबर 1990 में दिल्ली में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जॉन अब्राहम की फिल्म 'मद्रास कैफे' से की थी।
हालांकि अभी के समय पर राशि खन्ना बैक टू बैक लगातार फिल्में देती हुई नजर आ रही है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक वक्त था जब वह फिल्मों में काम करना नहीं चाहती थी और आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थी। आज हम आपको उनके एजुकेशन के बारे में ही बताने वाले हैं।
बता दे कि दिल्ली में राशि खन्ना का जन्म हुआ और वहीं पर उनकी पढ़ाई भी हुई। शुरू से वह पढ़ाई में बहुत अच्छी थी और उनको फिल्मों में आने का कोई शौक भी नहीं था। वह हमेशा से ही एक आईएएस ऑफिसर बनने का ख्वाब देखती थी। लेकिन किस्मत उनको इंडस्ट्री में ले आई और अब वह साउथ की टॉप एक्ट्रेस बन गई है।
राशि खन्ना को पहली बार जॉन अब्राहम के साथ में मद्रास कैफे में अहम भूमिका में देखा गया। फिल्म में एक्ट्रेस का जॉन अब्राहम के साथ में बोल्ड सीन भी था जो कि काफी चर्चा में भी रहा था। लेकिन क्या आप जानते हैं की एक्ट्रेस बहुत मल्टी टैलेंटेड है। वो सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि लेखक और एक शानदार गाय का भी है। उन्होंने विलेन और यू आर माय हाई जैसे कई गाने गाए हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें की राशि खन्ना ने 12वीं क्लास में टॉप किया था। फिर उन्होंने एक कॉपी राइटर के तौर पर विज्ञापन क्षेत्र में अपना करियर बनाने का फैसला लिया। अभी के वक्त में वह बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर साउथ सिनेमा में धमाल मचा रही है।
अगर हम राशि खन्ना के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले उन्हें विक्रांत मैसी के साथ में फिल्म द साबरमती रिपोर्ट में देखा गया था। इसी के अलावा आपको बता दें कि वह कई और बेहतरीन फिल्मों में भी इससे पहले नजर आ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











