स्टूडेंट पर दिल हार बैठे टीचर, किसी ने बदल दिया जेंडर तो किसी ने छोड़ा देश,बॉलीवुड एक्टर भी हैं लिस्ट में शुमार

गुरु का स्थान हमारे जीवन में बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है और बहुत बड़ा माना जाता है। एक गुरु विद्यार्थी को जीवन में आगे बढ़ाना सीखना है और उसे कैसे संवारना है यह भी सीखना है। यहां तक कि विद्यार्थी को पढ़ा लिखा कर एक शिक्षक इस काबिल बनता है कि वह अपने पैरों पर खड़ा हो सके। लेकिन कई बार ऐसा हुआ कि गुरु और शिष्य का रिश्ता प्रेम में बदल गया। आज हम आपको कुछ ऐसे ही शिक्षकों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अपने स्टूडेंट के साथ में ही प्यार हो गया। इस लिस्ट में एक बॉलीवुड एक्टर का भी नाम शुमार है।
पहले लिव-इन में रहे और फिर स्टूडेंट ने छोड़ दिया देश
दरअसल आपको बता दें कि पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मटुकनाथ और उनकी स्टूडेंट जूली एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। इन दोनों की प्रेम कहानी आज भी पूरे बिहार में फैली हुई है। दोनों के बीच में तकरीबन 30 साल का फासला है। इसके बावजूद साल 2006 में इन दोनों ने समाज और परिवार के खिलाफ जाकर दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया। दोनों की प्रेम कहानी पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई थी। दोनों कई सालों तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। इतना ही नहीं साल 2017 में जूली, मटुकनाथ को छोड़कर विदेश चली गई। हालांकि शिक्षक ने जूली को वापस लाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह एक नहीं मानी। आज के वक्त में मटुकनाथ बिहार में अकेले ही अपनी जिंदगी का गुजारा कर रहे हैं।
20 साल की छात्रा को 50 साल के टीचर से हुआ प्यार
दूसरी प्रेम कहानी भी बिहार के समस्तीपुर की है। बता दे की 20 साल की छात्रा को अपने 50 साल के इंग्लिश टीचर से प्यार हो गया और उसके साथ में शादी रचा ली। कुछ खबरों के अनुसार छात्रा शिक्षक के यहां पर कोचिंग पढ़ने के लिए जाया करती थी। जिस समय दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। बाद में उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। इस कपल ने मंदिर में शादी रचाई और इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
महिला टीचर को लड़की स्टूडेंट से हुआ प्यार, बदला जेंडर
राजस्थान के भरतपुर से एक टीचर और स्टूडेंट की अनोखी लव स्टोरी सामने आई थी। दरअसल आपको बता दें कि महिला टीचर को अपनी ही लड़की स्टूडेंट के साथ में प्यार हो गया था। खबरों के अनुसार यह टीचर एक माध्यमिक विद्यालय में पीटी टीचर हुआ करती थी। दोनों पर प्यार का कुमार कुछ इस तरह चढ़ा कि बाद में टीचर के साथ में रहने के लिए स्टूडेंट ने अपना जेंडर चेंज करवा लिया। यहां तक की साल 2022 में दोनों ने शादी भी रचाई थी।
आर माधवन ने भी अपनी स्टूडेंट से रचाई है शादी
दरअसल आपको बता दें कि इस लिस्ट में एक बॉलीवुड अभिनेता भी शामिल है। दरअसल हम बात कर रहे हैं टॉलीवुड और बॉलीवुड में धूम मचा देने वाले आर माधवन की। दरअसल आपको बता दें की फिल्मों में आने से पहले आर माधवन कम्युनिकेशन और पब्लिक स्पीकिंग के टीचर हुआ करते थे। यहां तक कि वह पूरे देश भर में पब्लिक स्पीकिंग की क्लासेस दिया करते थे। लेकिन क्लास के दौरान उनकी मुलाकात उन्हीं की पत्नी सरिता से हुई। सरिता ने एक इंटरव्यू क्लियर करने के लिए आर माधवन को डिनर पर बुला लिया था। तभी से दोनों का रिश्ता काफी ज्यादा गहरा हो गया और दोनों ने शादी रचा ली थी।


Click it and Unblock the Notifications