आर. माधवन के बेटे वेदांत ने जीता गोल्ड मेडल, ये स्टारकिड्स भी हैं स्पोर्ट्स में चैम्पियन

बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक जमा चुके आर. माधवन का एक अलग ही चेहरा नजर आया...एक Proud पिता का। जी हां, राष्ट्रीय स्तर के तैराक वेदांत माधवन के पिता आर. माधवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सिर्फ अपने बेटे की उपलब्धियां ही नहीं बल्कि टीम महाराष्ट्र को भी बधाई दी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में टीम महाराष्ट्र की तरफ से खेल रहे वेदांत माधवन ने इस टूर्नामेंट में कुल 7 मेडल्स जीते हैं। इनमें से 5 गोल्ड मेडल और 2 चांदी के मेडल हैं। पिता के नामचीन एक्टर होने के बावजूद माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने स्पोर्ट्स में ना सिर्फ अपनी रुची दिखायी बल्कि वह तैराकी में राष्ट्रीय स्तर पर देश को पहचान भी दिलe रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वेदांत अभी से ही ओलंपिक्स गेम्स की तैयारियों में लगा हुआ है। बॉलीवुड में ऐसे कई और भी स्टारकिड्स हैं, जिनकी स्पोर्ट्स में काफी रुची है।
आइए ऐसे स्टारकिड्स के बारे में जानते हैं, जिनकी वेदांत की तरह ही स्पोर्ट्स में रुचि है :

अबराम खान :
शाहरुख खान के छोटे साहबजादे अबराम खान मार्शल आर्ट ताइक्वांडो की ट्रेनिंग वहीं से लेते हैं, जहां से उसके बड़े भाई आर्यन खान ने लिया था। कुछ दिनों पहले ही एक प्रतियोगिता में अबराम ने मेडल भी जीता था। जब यह मेडल पहनाने शाहरुख खान खुद आगे आए तो अबराम ने अपने पिता को किस करके ना सिर्फ अपने पिता बल्कि वहां मौजूद दूसरों का दिल भी जीत लिया था।

तैमूर अली खान :
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान भी मार्शल आर्ट ताइक्वांडो की ट्रेनिंग लेते हैं। तैमूर भी उसी मास्टर से सीखते हैं जिससे अबराम खान सीखते हैं। तैमूर ताईक्वान्डो के यल्लो बेल्ट होल्डर हैं। तैमूर अक्सर अपनी मां करीना कपूर खान के साथ वर्कआउट करते नजर आते हैं।

इनाया नाओमी खेमू :
सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया नाओमी खेमू भी अपने ममेरे भाई तैमूर अली खान की मार्शल आर्ट नहीं बल्कि योगा करना ज्यादा पसंद करती है। इनाया अक्सर अपने माता-पिता के साथ योगा करती हैं, जिसकी वीडियो भी सोहा अली खान शेयर करती हैं। कई बार इनाया अपनी नानी शर्मिला टैगोर के साथ भी योगा करती नजर आती है।

रियान और राहिल देशमुख :
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के बेटे रियान और राहिल देशमुख को स्पोर्ट्स में काफी रुचि है। दोनों को फुटबॉल खेलना काफी पसंद है। रितेश और जेनेलिया अक्सर अपने बेटों का फुटबॉल खेलते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। रियान और राहिल देशमुख बर्सिलोना फुटबॉल अकादमी से फुटबॉल खेलना सीख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications