जूही चावला की एक फ़िल्म देख उनका दीवाना हुआ ये एक्टर, शादी करने की पकड़ ली थी ज़िद..

90 के दशक की जूही चावला बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस मानी जाती थी। अपने दौर में उन्होंने तमाम सुपरस्टार्स के साथ में काम किया और बड़े-बड़े फिल्म मेकर की फिल्म में काम किया। उनकी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। उनकी एक ऐसी ही फिल्म को देखकर एक एक्टर उनका दीवाना हो गया। दरअसल यह फिल्म 'कयामत से कयामत तक' थी। हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं बल्कि आर माधवन है। वह जूही चावला के प्यार में इतने दीवाने हो गए थे कि उनसे शादी तक करना चाहते थे।
जूही चावला से शादी करना चाहते थे आर माधवन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आर माधवन तो जूही चावला के प्यार में इस तरीके से दीवाने हो चुके थे कि उन्होंने अपनी मां से जाकर यह बात कह दी थी। उन्होंने अपनी मां से जाकर जूही चावला से शादी करने की बात की और कहा कि यह उनकी जिंदगी का इकलौता मकसद है। बता दें कि इस बात का जिक्र खुद आर माधवन ने किया। दरअसल द रेलवे मैन फिल्म में जूही चावला को लीड किरदार में देखा गया था और बॉलीवुड अभिनेता ने इस बात का खुलासा किया था कि एक्ट्रेस एक वक्त पर उनकी क्रश हुआ करती थी।
आर माधवन ने किया था बड़ा खुलासा
आर माधवन ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि "मैं जूही जी और आप सभी के सामने यह कॉन्फ्रेंस करना चाहता हूं कि जब मैं कयामत से कयामत तक फिल्म देखी थी तो मैं उनका दीवाना हो चुका था। मैंने अपनी मां तक को जाकर यह बात कह दी थी कि मैं जूही चावला जी से शादी करूंगा। मेरा बस जीवन का एक ही मकसद बन गया था कि किसी भी तरह में उनसे शादी कर लूं।"
पहली ही फिल्म से हिट हो गई थी जूही चावला
बता दे कि कयामत से कयामत तक फिल्म के दौरान जूही चावला के साथ में आमिर खान को लीड किरदार में देखा गया था। फिल्म को मंसूर खान ने डायरेक्ट किया और यह साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार थी। यह फिल्म साल की पांच सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार हो गई थी। इस फिल्म को आर्ट फिल्मफेयर अवार्ड दिए गए और जूही चावला को बेस्ट फीमेल डेब्यू का भी अवार्ड मिल चुका था। इस वक्त तक आर माधवन ने अपने करियर की शुरुआत नहीं की थी। लेकिन आज के समय में वह बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में भी अपना जादू चलाए हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications