दुनिया के सामने R Madhavan ने Shah Rukh Khan को किया था बेइज्जत, माइक लेकर एक्टर को कहा था- 'बेवकूफ'

R madhavan

R Madhavan Insulted Shah Rukh Khan: आर माधवन उन कुछ एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने सात अलग-अलग भाषाओं में काम किया है और उनके टैलेंट के दीवाने पूरे देश में देखने को मिल जाते हैं। आज एक्टर 53 साल के हैं लेकिन तब भी उनके चार्म में जरा भी कमी नहीं आई है। यही नहीं, एक बार तो माधवन ने अवॉर्ड शो के दौरान शाहरुख और सैफ अली खान की बेइज्जती तक कर दी थी।

आर माधवन को किसी भी परिस्थिति से निपटना बखूबी आता है। बहुत से लोगों को उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी खूब भाता है और यही वजह है कि वो लोगों के पसंदीदा स्टार हैं। यही नहीं, अपने सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह से उन्होंने एक बार तो शाहरुख और सैफ अच्छा मुंह तोड़ जवाब दे दिया था।

शाहरुख अवॉर्ड शो में अपनी अनूठी मेजबानी कौशल के लिए जाने जाते हैं। उन्हें अक्सर भारतीय फिल्म इंड्स्ट्री के दिग्गजों को रोस्ट करते हुए देखा जाता है। मेगास्टार ने मैडी को भी मजाकिया अंदाज में रोस्ट करने की कोशिश की लेकिन मैडी के रिएक्शन ने सभी का दिल जीत लिया।

एक पुराने फिल्मफेयर अवॉर्ड फंक्शन में, शाहरुख खान और सैफ अली खान ने कुछ मजेदार गेस कर रहे थे कि आर में आर. माधवन का क्या मतलब है। किंग खान ने कहते हैं- "रेटेड? या रियल?" शाहरुख पूछते हैं। माधवन ने फिर विनम्रता से उत्तर दिया "रंगनाथन।" लेकिन मज़ाकिया नोकझोंक यहीं नहीं रुकी।

शाहरुख खान ने एक ऑनलाइन वीडियो में माधवन से उन्हें तमिल में कुछ लाइने सिखाने के लिए कहा। इसके बाद सैफ ने अपनी फिल्म लव आजकल के एक डायलॉग को तमिल में अनुवाद करने का सुझाव दिया। सैफ ने कहा, "रोमियो एंड जूलियट, हीर रांझा, लैला मजनू, वैसे तुमने नोटिस किया है देसी लव स्टोरीज में हमेशा लड़की का नाम हमेशा पहले आता है।" जब माधवन ने डायलॉग का तमिल में ट्रांसलेशन करने का ट्राई किया, तो सैफ अली खान और शाहरुख दोनों डायलॉग का एक भी शब्द नहीं दोहरा सके। सीखने का जो मौका था वह उनके लिए शर्मिंदगी बन गया।

एआर रहमान, रेखा, दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी समेत दर्शकों में मौजूद सभी लोग हंस पड़े। बातचीत के अंत में शाहरुख खान ने आर माधवन से कहा- 'आज रात हर किसी को हमारी बेइज्जती करनी है। क्या आप तमिल में हमारी बेइज्जी करना चाहेंगे?" माधवन ने जवाब दिया, "चले जाओ बेवकूफों (तमिल में)।" अपने शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर की बदौलत शाहरुख और सैफ ने उस अपमान को सही भावना से लिया और इसे हंसी में उड़ा दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X