..................... R Madhavan fell in love with his student Sarita Birje, know the whole love story - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत का ये हीरो अपनी स्टूडेंट के प्यार में हुआ पागल, ले पहुंचा मंडप

R Madhavan, kangana ranaut

आर माधवन को तमिल का सुपरस्टार माना जाता है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनकी उम्र 53 साल हो चुकी है फिर भी उनका क्रेज लोगों में आज भी बना हुआ है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी हिट फिल्मों में काम किया। इसी कारण से वह आज तमिल ही नहीं बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आते हैं। लेकिन उनकी निजी जिंदगी के बारे में काफी कम लोग जानते हैं। बता दें कि उन्होंने 1999 में अपनी गर्लफ्रेंड सरिता बिरजे से शादी रचा ली थी। आर माधवन की लव स्टोरी के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं और आपको बता दें कि उन्हें अपने स्टूडेंट से ही प्यार हो गया था।

कोचिंग में हुई थी सरिता और आर माधवन की मुलाकात

अपने लुक्स की वजह से पसंद किए जाने वाले तमिल एक्टर आर माधवन इन दिनों काफी चर्चा में है और इतना ही नहीं दर्शकों के पसंदीदा एक्टर भी बन चुके हैं। लेकिन एक्टर के सीन लुक पर अपना दिल सरिता बिरजे भी हार बैठी थी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि आर माधवन और सरिता ने 1999 में शादी रचाई। इन दोनों की पहली मुलाकात कोचिंग क्लासेज में हुई थी। दरअसल उस समय आर माधवन पर्सनालिटी डेवलपमेंट की क्लास दिया करते थे। इंजीनियर बनने के बाद में उन्होंने मैनेजमेंट की दुनिया में कदम रख पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और पब्लिक स्पीकिंग क्लासेस देना शुरू कर दिया था।

आर माधवन अपनी ही स्टूडेंट पर हार बैठे थे दिल

वहीं अगर हम आर माधवन की पत्नी सरिता की बात करें तो आपको बता दें कि उनका एयर होस्टेस बनने का सपना था। इतना ही नहीं इसी कारण से उन्होंने आर माधवन की पर्सनैलिटी क्लासेज में भी जाना शुरू कर दिया। जहां पर उन दोनों की मुलाकात हुई। एक इंटरव्यू के दौरान आर माधवन ने इस बात का खुलासा किया था कि उनकी पर्सनैलिटी डेवलपमेंट क्लासेस लेने के बाद में सरिता को नौकरी भी मिल गई थी। जिसके बाद में वह आर माधवन को थैंक यू कहने के लिए डिनर डेट ऑफर करने के लिए आई थी।

सरिता ने आर माधवन को की थी डिनर डेट ऑफर

आर माधवन ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि सरिता मेरी ही स्टूडेंट वही और एक दिन वह मुझे डिनर डेट के लिए ऑफर करने आई। मैं एक काला इंसान हुआ करता था और इसीलिए मैंने इस मौके को जाने नहीं दिया। मुझे ऐसा लगता था कि तुम मेरी शादी नहीं होगी और एकदम से मुझे यह मौका मिला तो मैंने झट से लपक लिया। जिसके बाद मैंने उनसे शादी रचा ली। दोनों की शादी को 24 साल पूरे हो चुके हैं और इतना ही नहीं दोनों के बीच में आज भी बेइंतहा प्यार है।

आर माधवन और सरिता की शादी को हो चुके हैं 24 साल

फिल्मी वर्ल्ड में आने से पहले ही आर माधवन और सरिता ने शादी रचा ली और उसके बाद में एक्टर ने फिल्मी दुनिया में कदम रख हर किसी के छक्के छुड़ा दिए। अब वह बॉलीवुड फिल्मों में भी एक अच्छा खासा नाम कमा चुके हैं। उन्हें हिंदी दर्शकों द्वारा भी काफी अच्छा खासा रिस्पांस देखने को मिलता है। आर माधवन और सरिता ने तमिल रीति-रिवाजों के साथ से शादी रचाई और पूरे परिवार में धूमधाम से शादी की। बता दें कि वह दोनों एक बेटे के माता-पिता है और इतना ही नहीं उनका बेटा स्विमिंग चैंपियन भी बन चुका है।

Read more about: r madhavan kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X