4 बेटियों के पिता बन चुके एक्टर संग हुआ प्यार, बिन शादी बनी 2 बेटियों की मां, एक है बॉलीवुड की हीरोइन

आज के वक्त में दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियां पैन इंडिया स्टार के रूप में डब की जा रही फिल्मों के जरिए राष्ट्रीय पहचान बना रही है। साउथ की अभिनेत्रियां अब हिंदी सिनेमा पर भी राज कर रही है और आपको बता दें कि बॉलीवुड में राज करने वाली क्वीन पर भी भारी पड़ रही है। जिम श्रीदेवी से लेकर हेमा मालिनी और रेखा तक का नाम शामिल है। लेकिन आज हम आपको रेखा की मां के बारे में बताने वाले हैं जो कि तमिल और तेलुगू सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हुआ करती थी।
पुष्पावल्ली ने बड़े पर्दे पर पहली बार निभाया था सीता का किरदार
बॉलीवुड की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री रेखा की मां पुष्पावल्ली बड़े पर्दे पर सीता का किरदार निभाने वाली पहली अभिनेत्री मानी जाती हैं। बता दे की साल 1936 में रिलीज हुई संपूर्ण रामायणम में सीता की भूमिका निभाने के लिए उन्हें महल ₹300 बतौर फीस दिए गए थे। इतना ही नहीं जैसे-जैसे उनकी पापुलैरिटी बढ़ती चली गई वैसे-वैसे प्रमुख भूमिकाएं भी उन्हें मिलने लगी।
दो शादियों के बावजूद जेमिनी गणेशन ने किया पुष्पावल्ली से प्यार
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि साल 1940 में पुष्पावल्ली ने शादी रचाई और 6 साल के बाद में उनके और उनके पति के बीच में मतभेद होने के कारण तलाक हो गया। इसके बाद में जेमिनी गणेशन नाम के एक नए सितारे ने तमिल सिनेमा में एंट्री मारी और पुष्पावल्ली के साथ में मिस मालिनी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई।
जेमिनी गणेशन का ऑन स्क्रीन रोमांस वास्तविक जीवन में तब्दील हो गया और धीरे-धीरे पुष्पावल्ली भी उनके प्यार में पड़ गई। लेकिन उसे समय जेमिनी गणेशन की दो बार शादी हो चुकी थी और उनकी पहली पत्नी अलामेलु थी और वहीं उनकी दूसरी पत्नी मशहूर अभिनेत्री सावित्री हुआ करती थी। लेकिन इसके बावजूद भी उनकी दिलचस्पी पुष्पावल्ली की तरफ बढ़ती चली गई।
पुष्पावल्ली को पत्नी का दर्जा नहीं दे पाए जेमिनी गणेशन
जेमिनी गणेशन की पहले से चार बेटियां थी और आपको बता दें कि वह इसी वजह से सावित्री के साथ में अपनी शादी को खत्म करने और पुष्पावल्ली को पत्नी का दर्जा देने के लिए काफी ज्यादा झिझक रहे थे। लेकिन इसके बावजूद उनके प्यार में पवन चढ़ता गया और उन्होंने बिना शादी किए ही दो बेटियों को जन्म दे दिया।
रेखा ने पिता के साथ नहीं बिताया ज्यादा समय
पुष्पावल्ली ने जेमिनी गणेशन से बिना शादी किए दो बेटियों की मां बनना स्वीकार किया और आज के वक्त में उनकी एक बेटी दिग्गज अभिनेत्री बन चुकी है। वह अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि मशहूर एक्ट्रेस रेखा ही है। बता दे कि जेमिनी गणेशन ने बगैर शादी के पुष्पावल्ली को रेखा की मां बनाया और इसी के चलते उन्हें अपने पिता के साथ में ज्यादा वक्त नहीं मिल पाया।
65 साल की उम्र में हुआ रेखा की मां का निधन
मशहूर अभिनेत्री रेखा ने अपना ज्यादातर वक्त अपनी मां पुष्पावल्ली के साथ में ही बताया है। साल 1991 में 65 साल की उम्र में रेखा की मां का निधन हो गया और 12 साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस ने कदम रखा था। लेकिन बाद में उनकी पहली हिंदी फिल्म साल 1970 में सावन भादो रिलीज की गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











