Throwback : कसाई का किरदार निभाते समय शुद्ध शाकाहारी पंकज त्रिपाठी की हालत हो गयी थी खराब

Pankaj Tripathi

बहुत कम फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों के दिलों पर अपनी गहरी छाप छोड़ती है। अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' ऐसी ही एक फिल्म है, जिसे कल्ट क्लासिक कहा जाता है। इस फिल्म ने कई एक्टर्स की किस्मत बदलकर रख दी, जिसमें पंकज त्रिपाठी एक हैं। इसके साथ ही पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड पर पूरी तरह से छा गये थे। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी सुल्तान कुरैशी का किरदार निभाया था। इस किरदार में दर्शकों ने भी उन्हें भरपूर प्यार दिया था। पंकज त्रिपाठी एक धाकड़ एक्टर जरूर हैं लेकिन सालों तक बॉलीवुड में काम करने के बावजूद उन्हें वह जगह नहीं मिल पायी थी, जो उन्हें सुल्तान कुरैशी के किरदार ने दिलाया था। लेकिन इस किरदार को निभाते समय उनकी हालत खराब हो गयी थी।

पहली पसंद नहीं थे पंकज त्रिपाठी :

फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में सुल्तान कुरैशी के किरदार के लिए पंकज त्रिपाठी डायरेक्टर अनुराग कश्यप की पहली पसंद नहीं थे। दरअसल, अनुराग पंकज त्रिपाठी को नहीं जानते थे, इसलिए वह उनपर भरोसा नहीं कर पा रहे थे। इस फिल्म की कास्टिंग की जिम्मेदारी कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को सौंपी गयी थी। एक साल में इस फिल्म के लिए करीब 384 ऑडिशंस लिये गये थे। मुकेश छाबड़ा ने ही अनुराग कश्यप को इस फिल्म में लेने के लिए राजी किया था। मुकेश, पंकज त्रिपाठी के साथ नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ते थे। उन्हें पता था कि पंकज कितने शानदार एक्टर हैं। इसलिए मुकेश ने पंकज को ऑडिशन के बुलाया और उनकी एक्टिंग देखते ही अनुराग कश्यप उनके मुरीद हो गये थे।

हालत हो गयी थी खराब :

पंकज त्रिपाठी का सिलेक्शन फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए तो हो गया था लेकिन अब मुसिबत पंकज त्रिपाठी के सामने खड़ी हो गयी थी। पंकज फिल्म में एक कसाई सुल्तान कुरैशी का किरदार निभा रहे थे, लेकिन पंकज ने खुद कभी भी मांस-मछली को हाथ भी नहीं लगाया था। दरअसल, पंकज त्रिपाठी शुद्ध शाकाहारी हैं। इस वजह से फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें काफी मुश्किलें आयी थी। कई बार शूटिंग के दौरान बीच में ही पंकज त्रिपाठी को उल्टियां आने लगती थी। पंकज त्रिपाठी ने इस बारे में कहा था, "इस फिल्म की शूटिंग करना काफी पीड़ादायक रहा है। खाने के स्मेल से कई बार मुझे उल्टियां आ जाती थी।" इस फिल्म की शूटिंग के दौरान पंकज की हालत काफी खराब हो गयी थी लेकिन अपने शानदार एक्टिंग से उन्होंने इस किरदार में जान फूंक दी थी।

More from Filmibeat

Read more about: pankaj tripathi anurag kashyap
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X