ये है 100 करोड़ में शामिल होने वाली पहली पंजाबी फिल्म, ओटीटी पर हिंदी में हो चुकी है रिलीज

पंजाबी फिल्में अपने आप में ही एक जबरदस्त साबित होती है और उनकी कहानी भी लोगों को काफी पसंद आती हैं। पंजाबी इंडस्ट्री में भी कुछ ऐसी फिल्में है जो कि बड़े पर्दे पर आते ही बॉलीवुड फिल्मों को भी पीछे छोड़ देती हैं। आज हम आपको एक ऐसी हीपंजाबी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं गिप्पी ग्रेवाल के प्रोडक्शन में बनी कैरी ऑन जट्टा 3 के बारे में।
कैरी ऑन जट्टा 3 इस फिल्म को पिछले साल 29 जून 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। इसने 100 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन इकट्ठा किया। इसीलिए अगर आप इस फिल्म को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए हैं तो आपको बता दें कि अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा चुका है।
कैरी ऑन जट्टा 3 में गिप्पी ग्रेवाल, सोनम बाजवा और कविता कौशिक जैसे दमदार पंजाबी एक्टर्स ने इस फिल्म में मजेदार कॉमेडी का डोज दिया है। इस फिल्म को देखकर दर्शक भी हंस-हंस कर लोटपोट होते नजर आए। दरअसल आपको बता दें कि 15 मार्च 2024 को इस disney+ हॉटस्टार पर रिलीज किया जा चुका है। इसीलिए अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है तो आप जाकर देख सकते हैं।
कैरी ऑन जट्टा 3 को 15 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने वर्ल्ड वाइड 101.90 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन इकट्ठा किया। यह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो चुकी है। इस फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो जस का किरदार निभाने वाली गिप्पी ग्रेवाल की मुलाकात मीत यानी कि सोनम बाजवा से एक शादी में होती है। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है और वह शादी करने का फैसला लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
