जब मिसकैरेज के दर्द में थी पत्नी, तब इस हसीना से इश्क लड़ा रहे थे पुलकित सम्राट, कुछ ही दिनों में हुआ तलाक..

पुलकित सम्राट इस वक्त काफी चर्चा में हैं क्योंकि उन्होने कृति खरबंदा को अपना हमसफर बनाने का फैसला कर लिया है। शादी के लिए सबकुछ फाइनल हो चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुलकित सम्राट पहली बार नहीं बल्कि दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं।
जी हां, अभिनेता का पहली पत्नी के साथ तलाक हो चुका है। इसका कारण कृति खरबंदा नहीं बल्कि दूसरी एक्ट्रेस को बताया जाता है। गौरतलब है कि पुलकिल ने सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी लेकिन शादी ज्यादा नहीं चली थी।
ऐसा कहा जाता है कि जब श्वेता काफी मुश्किलों से गुजर रही थीं तब पुलकित सम्राट ने किसी और को डेट करना शुरु कर दिया था।
पत्नी का हुआ था मिसकैरेज
शादी के बाद पुलकित और श्वेता का बेबी होने वाला था। लेकिन अचानक खबर आई कि श्वेता का मिसकैरेज हो गया है। ये वो वक्त था जब सनम रे की शूटिंग चल रही थी और पुलकित के साथ इस फिल्म में यामी गौतम लीड रोल में थीँ। चर्चा हुई की दोनों के बीच कुछ चल रहा है। इधर श्वेता का मिसकैरेज होने के बाद पुलकित का झुकाव पूरी तरह से यामी गौतम की तरफ हो गया। नतीजा ये रहा कि महज 11 महीने में उनकी शादी टूट गई। मिड डे ने एक रिपोर्ट में दावा किया था कि पुलकित और श्वेता की शादी यामी गौतम की वजह से टूटी थी।
अब करेंगे दूसरी शादी
पुलकित सम्राट और यामी गौतम लंबे समय तक साथ नहीं रहे। यामी गौतम कुछ समय के बाद उरी के डायरेक्टर आदित्य धर को डेट करने लगीं थीं जो कि अब उनकी पत्नी भी हैँ। लेकिन पुलकित काफी जल्दी कृति खरबंदा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी की लोकेशन तक इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल है और दोनों ट्रेंड कर रहे है। अभिनेता कई साल से कृति को डेट कर रहे हैँ। दोनों अक्सर एक साथ सोशल मीडिया पर नजर आते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications