..................... Pulkit Samrat married Salman Khan close sister Shweta Rohira, after divorce he is dating Kriti Kharbanda. - Hindi Filmibeat

सलमान खान की बहन तलाक देकर कई हसीनाओं संग किया फ्लर्ट.. अब कर रहा है इस एक्ट्रेस को डेट

Pulkit Samrat, Salman Khan, Kriti Kharbanda

पुलकित सम्राट बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर एक्टर है और आपको बता दें कि उनकी एक्टिंग से ज्यादा सलमान की बहन के कारण वह सुर्खियों में रहे। पुलकित सम्राट ने सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा के साथ में शादी रचाई। लेकिन यह शादी बहुत जल्दी टूट गई और दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद में एक्टर का नाम कई सारी हसीनों के साथ में जोड़ा गया। उन्हें इंडस्ट्री में पूरे 7 साल हो गए हैं। आज हम आपको पुलकित सम्राट की पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ बातें बताने वाले हैं।

टीवी से शुरू किया करियर

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पुलकित सम्राट ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 के दौरान एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की। इस सीरियल में एक्टर ने लक्ष्य विरानी का किरदार निभाया और उन्हें एक खास पहचान भी मिली। लेकिन बाद में खुद यह शो से निकल गए और फिल्मों की तरफ रुख किया।

फिल्मों से हासिल की पापुलैरिटी

पुलकित सम्राट ने अपने बॉलीवुड डेब्यू को बिट्टू बॉस फिल्म से किया। इसके बाद साल 2013 में उनकी फिल्म फुकरे रिलीज हुई और इसके चलते उन्हें खूब पापुलैरिटी मिली। बाद में उन्हें कई सारी फिल्मों में देखा गया जैसे कि डॉली की डॉली, फुकरे रिटर्न्स, सनम रे और पागलपंती जैसी फ़िल्में भी इसमें शुमार है।

सलमान खान की मुंह बोली बहन से रचाई शादी

पुलकित सम्राट अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में आए। उन्होंने साल 2014 में गोवा में सलमान खान की मुंह बोली बहन श्वेता रोहिरा के साथ में शादी रचाई। बाद में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद यामी गौतम के साथ अफेयर की खबरें सामने आई। कभी दोनों ने इस पर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की। पुलकित सम्राट इस समय कृति खरबंदा को डेट कर रहे हैं। पुलकित सम्राट ने कृति खरबंदा के साथ में सोशल मीडिया के जरिए तस्वीर भी शेयर की हैं।।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X