बैग में सैनेटरी पैड रखता है ये एक्टर, गर्लफ्रेंड के पीरियड्स के दौरान किया था ये काम?

pulkit samrat kriti kharbanda

इस वक्त पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा काफी चर्चा में हैं। शादी के अलावा कुछ ऐसी बातें भी हैं जिनको लेकर दोनों सितारे छाए हुए हैँ। इस वक्त एक ऐसी बात पुलकित को लेकर पता चली है जो कि किसी को चौका सकती है तो वहीं किसी को ये बात काफी अच्छी लगेगी।

दरअसल कृति खरबंदा ने हाल ही में खुलासा किया था कि पुलकित सम्राट पीरियड्स में उनका काफी ख्याल रखते हैं। उनका कहना है कि पुलकित के बैग में हमेशा ही सैनेटरी पैड रहता है। जैसे ही उनका ये बयान सामने आया कुछ लोगों को झटका लग गया है। हालांकि ये बात बिल्कुल सही है।

क्या बोलीं कृति

Hutterfly के साथ बात करते हुए कृति ने कहा कि, जब पुलकित सम्राट को वो डेट कर रही थीं तब उनका वो काफी ख्याल भी रखते थे। अगर उनके पीरियड्स होते थे तो अक्सर वो पुलकित अपने बैग में सैनेटरी पैड रखते थे।

कृति ने ये भी कहा कि पुलकित अक्सर लोगों का ख्याल रखते हैं जो कि उनके आसपास रहते थे, ये बात मैं इसलिए नहीं कह रही हूं मैं उनको डेट कर रही थी बल्कि वो ऐसा ही ख्याल अपनी बहनों और दोस्तों का भी रखते हैं। कृति खरबंदा का ये बयान सामने आते ही आग की तरह वायरल हो रहा है और लोगों का कहना है कि पुलकित एक अच्छा इंसान हैं।

हाल ही में हुई है शादी

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने हाल ही में शादी की है और काफी खुश हैं। हालांकि वो काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पुलकित सम्राट की बात करें तो उनकी ये पहली शादी नहीं है बल्कि इसके पहले उन्होने श्वेता रोहिरा से साल 2014 में शादी की थी। हालांकि कुछ साल बाद ही उनका तलाक हो गया था। गौरतलब है कि पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शानदार तस्वीरें इस वक्त वायरल हो रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: pulkit samrat kriti kharbanda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X