प्यार के चक़्कर में पाई-पाई की मोहताज हुईं थी टीवी की पार्वती, दो वक़्त की रोटी भी नहीं होती थी नसीब

'देवों के देव महादेव' शो टेलीविजन का सबसे पॉपुलर शो रह चुका है और आपको बता दें कि इसमें माता पार्वती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी. पूजा बनर्जी को इस सीरियल से काफी ज्यादा शोहरत और नाम मिला. लेकिन इससे पहले उन्होंने अपने जीवन में काफी ज्यादा स्ट्रगल किया. बता दे की पूजा 15 साल की उम्र से ही स्ट्रगल कर रही थी.
15 साल की उम्र में प्रेमी के लिए घर छोड़कर आई थी एक्ट्रेस
दरअसल आपको बता दें की पूजा बनर्जी ने एक टॉक शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि काफी छोटी उम्र में उन्होंने एक शख्स से प्यार किया. उसके लिए वह अपने घरवालों तक को छोड़कर आ गई. लेकिन उस समय पूजा बनर्जी अपने प्रेमी के साथ भागकर मुंबई आ गई थी. एक्ट्रेस ने बताया कि किसी कारण की वजह से दोनों का रिलेशनशिप खराब हो गया और दोनों अलग हो गए.
पूजा ने मुंबई में की कड़ी मेहनत
इसी के साथ-साथ बाद में पूजा बनर्जी ने घर पर वापस लौटना ठीक नहीं समझा. जिस वजह से उन्होंने मुंबई में रहकर स्ट्रगल किया. पूजा बनर्जी ने उसे समय यह डिसाइड कर लिया था कि उनके इस कदम से उनके माता-पिता को काफी ज्यादा शर्मिंदगी महसूस हुई है. इसीलिए वह इतनी ज्यादा मेहनत करेगी और इतना नाम कमाएंगी की इसकी भरपाई कर देंगी.
कुणाल से पहली नज़र में हुआ प्यार
लेकिन बाद में आपको बता दें की पूजा बनर्जी जब 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' शो में कम कर रही थी तो इस दौरान उनकी मुलाकात कुणाल से हो गई थी. इस वक्त कुणाल भी स्क्रीन टेस्ट के लिए पहुंचे थे. पहली नजर में पूजा को कुणाल काफी ज्यादा पसंद आ गए. दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए और बाद में वह उनके मुंबई शहर में एक बहुत बड़े सपोर्टर बनकर उभरे.
9 साल डेट कर रचाई शादी
जानकारी के लिए आपको बता दें की पूजा बनर्जी और कुणाल ने 9 सालों तक एक दूसरे को डेट किया और बाद में साल 2020 में दोनों ने शादी रचा ली थी. दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी. लेकिन बाद में साल 2021 में 16 नवंबर को पूरे रीति रिवाज के साथ में दोनों ने शादी की. अब उन दोनों का एक बच्चा भी हो चुका है. जो कि उनकी दूसरी शादी के वक्त भी था.


Click it and Unblock the Notifications











