फोटो खिंचाने के लिए समंदर किनारे बिना कपड़ों के भागी थी ये हसीना,बोल्ड फोटोशूट से मचा बवाल, पति से भी हुआ तलाक

70 के दशक में कई सारी अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होंने सिर्फ सफेद साड़ी में फिल्मों में काम किया। लेकिन आज हम आपको उस दौर की एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिसने सबसे बोल्ड फोटोशूट करवाया था। दरअसल, हम बात कर रहे हैं मशहूर एक्ट्रेस और क्लासिकल डांसर प्रोतिमा बेदी की।
प्रोतिमा बेदी के बोल्ड फोटोशूट ने हर किसी को हिला कर रख दिया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह पूजा बेदी की मां है और मशहूर फिल्म स्टार कबीर बेदी की एक्स वाइफ भी हैं। जब 70 के दशक में प्रोतिमा बेदी ने बोल्ड फोटोशूट करवाया था तो पूरी इंडस्ट्री में बवाल मच गया था।
प्रोतिमा बेदी ने साल 1974 में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और एक फोटोशूट करवाया। उन्होंने यह फोटोशूट सिने ब्लिट्स नाम की एक मैग्जीन के लिए करवाया था। इस दौरान उन्हें बिना कपड़ों के समंदर किनारे भागते हुए देखा गया। अभिनेत्री ने यह फोटो शूट 26 साल की उम्र में करवाया था, जिसके चलते काफी बवाल मचा।
प्रोतिमा बेदी के इस बोल्ड फोटोशूट को लेकर सिने ब्लिट्स के मालिक की बेटी ने मिड डे के साथ बातचीत के दौरान कहा कि "हम सिर्फ मार्किट में सनसनी पैदा करना चाहते थे। क्यूंकि हम बहुत देरी से मार्किट में आए थे। दरअसल, कई मशहूर मैगजीन पहले से ही आ चुकी थी और ऐसे में हमें लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करना था।"
उन्होंने तो यह भी बताया कि जब प्रोतिमा बेदी को इस फोटोशूट के लिए अप्रोच किया गया था तो उन्होंने एक बार में ही हां बोल दिया था। रीता मेहता ने इस पर बात करते हुए कहा कि "प्रोतिमा को हमने इसीलिए अप्रोच किया था क्योंकि वह अपने वक्त से कहीं आगे और मॉडर्न के अलावा ओपन माइंडेड लेडी हुआ करती थी।"
प्रोतिमा बेदी को यह फोटोशूट मुंबई के फ्लोरा फाउंटेन के पास खुला हुए आसमान के नीचे करना था। इस फोटोशूट को एकदम सुबह के वक्त किया गया था और जब वहां पर लोग भी मौजूद नहीं थे। एक्ट्रेस की तस्वीरों को पहली बार बिना कपड़ों में भागते हुए क्लिक किया गया तो वह खुद भी इन तस्वीरों से संतुष्ट नहीं हुई और दूसरी बार इसके लिए दोबारा शूट किया गया।
प्रोतिमा बेदी के फोटोशूट की वजह से यह मैगजीन मिनटों में बिक गई थी। लेकिन बाद में अभिनेत्री की काफी आलोचना हुई और इसके चलते उन्हें किसी को जवाब देना भारी पड़ा।इसी फोटोशूट के चलते कबीर बेदी के साथ उनके रिश्ते पर बुरा प्रभाव पड़ा। दोनों ने साल 1969 में शादी की थी और दो बच्चों की वह मां भी थी। बावजूद इसके साल 1974 में दोनों का तलाक हो गया।


Click it and Unblock the Notifications














