OMG..सलमान और आमिर की फिल्में..इस वजह से होती हैं हिट..
फिल्म हिट कराने का सबसे आसान माध्यम प्रमोशनल सांग बन गया है। दंगल और काबिल के बाद अब ये फॉर्मूला अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म फिल्लौरी में भी आजमाने जा रही हैं।
बिग स्टार,बड़ी फ़िल्म और एक लाजवाब कहानी। किसी भी फिल्म को ब्लॉक बस्टर बनाने के लिए काफी होती है। लेकिन बीते कुछ सालों से ये चलन अब पुराना हो गया है। वर्तमान में फिल्मों को हिट करवाने के लिए कहानी, स्टारकास्ट और बैनर के साथ फिल्म से जुड़ा हुआ एक प्रमोशनल सांग भी होना जरूरी है।
एक समय ऐसा था जब किसी भी फिल्म को चर्चा में लाने और थिएटर में दर्शकों को खींच कर लाने के लिए आइटम सांग को कहानी में घुमा फिराकर शामिल किया जाता था। चिकनी चमेली, फेविकॉल से, मुन्नी बदनाम हुई जैसे गाने फिल्म को हिट के करीब ले आते थे।
आइटम सांग की जरुरत इस वजह से पड़ती थी ताकि फिल्म रिलीज से पहले अपने सांग के जरिये स्टार अपनी फिल्म को हमेशा प्रमोट कर सके। अब आइटम सांग की जगह प्रमोशनल सांग ने ले ली है। मार्च में रिलीज होने वाली दो बड़ी फिल्मों ने अपनी कमर कस ली है। फिल्लौरी और कमांडो 2।
अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस की फिल्लौरी दूसरी फिल्म है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। दिलजीत जल्द ही अपनी इस रोमांटिक फिल्म के लिए एक प्रमोशनल सांग दर्शकों में सामने लेकर आएंगे। फिल्म के रिलीज के करीब आते ही इसे पेश किया जायेगा।
इसके साथ कमांडो 2 के लिए भी एक प्रमोशनल सांग बनाया जायेगा। लेकिन उससे पहले नजर घुमाते हैं उन प्रमोशनल सांग पर जिनकी वजह से फिल्म को प्रमोशन का बहुत बड़ा हथियार मिला।


Click it and Unblock the Notifications