इस फिल्म में राजकुमार को लीड रोल में देख; प्रोड्यूसर्स नहीं कर रहे थे इन्वेस्ट; फ्लॉप होने का था डर!

Rajkummar Rao in Shahid Movie: फिल्ममेकर हंसल मेहता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी 2012 में रिलीज हुई फिल्म शाहिद के लिए फिल्म निर्माता फिल्म में बतौर लीड एक्टर राजकुमार राव को लेकर आगे बढ़ने से हिचकिचा रहे थे।
फिल्म निर्माता हंसल मेहता हाल ही में रिलीज हुई अपनी नई वेब सीरिज 'स्कूप' की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में, निर्देशक ने कहा, कैसे उनकी 2012 की फिल्म 'शाहिद' को बनाने के समय, निर्माता राजकुमार राव को मुख्य भूमिका में लेने से खुश नहीं थे। हालांकि हंसल मेहता राजकुमार राव को लेकर निश्चित थे और निर्माताओं को राजकुमार को मुख्य भूमिका में लेने के लिए मनाने में कामयाब रहे।
शाहिद फिल्म के बारे में
शाहिद फिल्म वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता शाहिद आज़मी के जीवन पर आधारित थी, जिनकी 2010 में हत्या कर दी गई थी। फिल्म के लिए, राजकुमार राव और निर्देशक हंसल मेहता दोनों ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। अब, हंसल ने शेयर किया कि कैसे फिल्म के निर्माता राजकुमार को मुख्य भूमिका में लेने से हिचकिचा रहे थे।
निर्माताओं ने कैसे प्रतिक्रिया दी
एक इंटरव्यू में हंसल ने कहा, "मुझे शाहिद आज़मी की कहानी मिली और मेरी ज़िंदगी फिर से शुरू हो गई। मूल रूप से, मुझे अपनी आवाज फिर से मिल गई और उस आवाज को खोजने में मेरी प्रेरणा राजकुमार बने। शाहिद फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत सारे सितारों को भेजी गई थी, और किसी तरह या तो स्टार मेरे साथ काम नहीं करना चाहता था, या अगर स्टार मेरे साथ काम करना चाहता था, तो वह शाहिद के लिखे जाने के तरीके को बदलना चाहता था या कहानी को पूरी तरह से बदल देना चाहता था। मैंने भी हार नहीं मानी।
राजकुमार के लिए पैसा नहीं लगाऊंगा
इस प्रक्रिया में, मुकेश छाबड़ा, अनुराग (कश्यप) ने राजकुमार का नाम सजेस्ट किया। वे कहते रहे कि राजकुमार से मिल लो। मैंने कहा 'मैं उससे नहीं मिल सकता। मैं उसका क्या करूंगा?'। पैसे थे नहीं। प्रोड्यूसर ने कहा, 'राजकुमार आपके आने वाले हैं। मैं उनके लिए फंड नहीं दूंगा। मैं राजकुमार के लिए पैसा नहीं लगा रहा हूं'। वह बहुत नया था। उन्होंने अभी-अभी लव, सेक्स और धोखा फिल्म की है।
खुद को साबित करना चाहते थे राजकुमार
हंसल जब वे राजकुमार राव से मिले तो उन्हें पॉजिटिव एनर्जी महसूस हुई। उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि मैं उससे जुड़ा हुआ हूं और मैंने उनमें ईमानदारी देखी। उन्होंने कहा कि राजकुमार खुद को साबित करना चाहते हैं। शाहिद उनके लिए एक ड्रीम रोल था और उन्होंने इसे पहचान कर उसके साथ न्याय किया।
हंसल ने ये भी बताया कि किस तरह प्रोड्यूसर से मिलने से पहले उन्होंने राजकुमार के साथ पहले शाहिद का पोस्टर बनाया था। प्रोड्यूसर ने पोस्टर देखकर कहा था, 'पोस्टर मस्त है, लेकिन ये बंदा कौन है?' निर्देशक ने तब उन्हें अपनी उस समय रिलीज होने वाली फिल्म रागिनी एमएमएस देखने के लिए कहा, जिसने उन्हें अभिनेता के अभिनय कौशल पर विश्वास दिलाया।
भीड़ में हाल ही में नजर आए राजकुमार राव
हंसल मेहता और राजकुमार राव ने शाहिद के बाद तीन और प्रोजेक्ट्स पर काम किया, जो सिटी लाइट्स, अलीगढ़ और ओमेर्टा हैं। राजकुमार हाल ही में रिलीज हुई अनुभव सिन्हा की फिल्म 'भीड़' में नजर आए थे। राजकुमार राव ने हाल ही में 'बधाई दो' में अपने काम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था।


Click it and Unblock the Notifications











