लाल शर्ट वाले हीरो के लिए फीमेल फैंस पार कर देती थीं सारी हदें...इस चॉकलेटी हीरो को पहचाना क्या

कुछ ऐसे सितारे भी आए जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर एंट्री मारते ही खूब पापुलैरिटी हासिल कर ली और रातों-रात स्टार बन गए। लेकिन कुछ ही सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपने स्टारडम को बचा कर रखा और इसे आगे लेकर गए। वरना तो ज्यादातर तारा कुछ फिल्में करने के बाद में इंडस्ट्री से गायब ही हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर इस क्यूट से दिखने वाले बच्चों की तस्वीर वायरल हो रही है। जिसको पहले ही फिल्म से घर-घर में पहचान मिली। लेकिन इंडस्ट्री में कुछ ही फिल्में मिल पाई। लेकिन इस एक्टर की शुरुआत जैसी हुई थी वैसा अंत नहीं हुआ। बॉलीवुड ना सहीलेकिन बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री में यह अपना जादू चलाने में पूरी तरीके से कामयाब हो गया।
पहली ही फिल्म से छाया था ये एक्टर
दरअसल, 22 साल पहले एक फिल्म रिलीज हुई जिसका नाम 'तुम बिन' था। इस फिल्म में संदली सिन्हा और हिमांशु मलिक के अलावा एक और चेहरा नजर आया था जिसका नाम प्रियांशु चटर्जी था। यह बचपन की तस्वीर उन्हीं की है। प्रियांशु चटर्जी ने अपनी मासूमियत और एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था। उन्हें एक बार देखने और छूने के लिए लड़कियां दीवानी हो जाती थी। प्रियांशु ने भूतनाथ और मदहोश जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन बॉलीवुड में वह अपना जादू चला ना पाए, जैसा उन्होंने अपनी पहली फिल्म तुम बिन से दर्शकों के बीच में चलाया था।
50 साल की उम्र में निभा रहे हैं पापा का किरदार
हिंदी फिल्मों में प्रियांशु चटर्जी को वह पहचान हासिल नहीं हो पाई, जैसी वह चाहते थे। लेकिन बाद में वह बॉलीवुड को छोड़कर बांग्ला फिल्मों की तरफ चले गए। इंडस्ट्री में उनका काफी अच्छी खासी पहचान मिली और कुछ ही वक्त पहले उन्होंने ओट पर रिलीज हुई फिल्म फायरफ्लाइज-पार्थ में काम किया। इतना ही नहीं बता दें की फिल्म में लीड कास्ट के वह पापा बने थे। प्रियांशु चटर्जी की उम्र 50 साल की हो चुकी है। लेकिन जब उनसे सवाल किया गया कि उनसे भी ज्यादा उम्र वाले सितारे बतौर हीरो फिल्मों में नजर आ रहे हैं तो एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि उनको ऐसे किरदार निभाने में कोई भी परेशानी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











