..................... Priyanka Chopra wore a dress made of 65 years old Banarasi Patola saree for nmacc event. प्रियंका चोपड़ा ने पहनी 65 साल पुरानी बनारसी पटोला साड़ी, काट-फीटकर बना दिया ऐसा हाल - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा ने पहनी 65 साल पुरानी बनारसी पटोला साड़ी, काट-फीटकर बना दिया ऐसा हाल

priyanka chopra

बॉलीवुड की देसी क्वीन प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन सेंस को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं. इसी बीच उन्हें NMACC इवेंट में देखा गया जहां पर उन्होंने बेहद ही खूबसूरत ड्रेस पहन रखी थी.

हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में धमाल मचा देने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने लुक्स की वजह से काफी चर्चा में बनी हुई है. बता दें कि नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के इवेंट के लिए वह अपने पति निक जोनस और अपनी बेटी मालती के साथ भारत वापस लौटी.

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ रिक्शा डेट नाईट को किया एन्जॉय

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट के दूसरे दिन प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ में वहां पर पहुंची. बता दें कि यहां पर उन्होंने बेहद ही खूबसूरत ड्रेस पहन रखी थी. जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है. इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आई. बता दें कि एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को रिक्शा डेट नाईट बताया.

देसी गर्ल ने पहनी 65 साल पुरानी बनारसी पटोला से तैयार की गई साड़ी

प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने बेहद ही खूबसूरत आउटफिट पहन रखा है जिसके लिए उन्हें काफी प्रशंसा मिली. बता दें कि उन्होंने इस इवेंट के लिए मशहूर डिजाइनर अमित अग्रवाल की डिजाइन की हुई बेहद ही खूबसूरत ड्रेस पहनी. बता दें कि एक्ट्रेस की ड्रेस 65 साल पुरानी बनारसी पटोला साड़ी से तैयार की गई थी.प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस को सिल्वर थ्रेड और खादी की सिल्क पर सोने की इलेक्ट्रोप्लेटिंग की गयी है.

प्रियंका चोपड़ा की इस यूनिक ड्रेस को तैयार होने में लगे 6 महीने

प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस पर इकत बुनाई के 9 रंगों को दर्शाने के लिए एक सेक्विन शीट होलोग्राफिक बस्टीयर के साथ में उसको जोड़ दिया जाता है. इसमें ब्रोकेड सेट भी रहता है. प्रियंका चोपड़ा के इस ड्रेस को तैयार करने में अमित अग्रवाल और उनकी टीम को तकरीबन 6 महीने लग गए थे. जिसके लिए एक्ट्रेस ने उन्हें शुक्रिया भी कहा है. प्रियंका चोपड़ा ने इस लुक के साथ में डायमंड का चौका और काफी खूबसूरत इयरिंग्स भी पहने हुए थे. साथ ही खुली जुल्फे और गुलाबी लिपस्टिक के साथ में उन्होंने इस लुक को कंप्लीट किया.

Read more about: priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X