Priyanka Chopra: जब डायरेक्टर ने आइटम सॉन्ग के दौरान प्रियंका से कहा- कपड़े उतार दो, सलमान खान ने किया था बचाव

By Filmibeat Desk
priyanka-chopra-shocking-statement-when-director-told-her-panties-should-be-seen-in-seductive-song

Priyanka Chopra: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड पर दिये अपने बयानों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने बताया कि कैसे उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में कुछ लोगों द्वारा साइनलाइन किया जा रहा था, जिस वजह से उन्होंने हॉलीवुड की ओर रुख कर लिया। इससे पहले प्रियंका ने अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' में अपनी जिंदगी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया था। एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा कि किस तरह एक डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि गाना सिडक्टिव है, तो इसमें कपड़े उतार दो, पैंटी दिखनी चाहिए।

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री के अपने कड़वे अनुभव को बांटते हुए लिखा- एक गाने की शूटिंग हो रही थी। इस सिडक्टिव गाने में उन्हें स्ट्रिप करना था.. यानि की एक-एक करके कपड़े उतारने थे। गाना काफी लंबा था तो प्रियंका ने डायरेक्टर से पूछा कि क्या वह एक और लेयर पहन लें ताकि जल्दी ही कपड़े ना उतर जाएं।

डायरेक्टर ने कहा, चड्डियां दिखनी चाहिए

डायरेक्टर ने कहा, चड्डियां दिखनी चाहिए

इस पर निर्देशक की प्रतिक्रिया कुछ ऐसी थी, जिसे प्रियंका ने आज तक नहीं भूली हैं। प्रियंका ने रिवील किया, "डायरेक्टर ने कहा कि मुझे अपने स्टाइलिस्ट से बात कर लेनी चाहिए। मैंने फोन पर उनको गाने की सिचुएशन बताई और फोन डायरेक्टर को दे दिया। बिल्कुल मेरे सामने खड़े होकर डायरेक्टर ने कहा, 'जो भी हो, कपड़े उतरने चाहिए और चड्डियां दिखानी हैं। नहीं तो लोग पिक्चर देखने क्यों आएंगे?"

फिल्म को छोड़ दिया

फिल्म को छोड़ दिया

प्रियंका ने किताब में लिखा है कि उन्होंने अगले ही दिन उस फिल्म को छोड़ दिया। एक्ट्रेस ने लिखा, मैं गाने के लिए कुछ भी करने को तैयार थी। लेकिन डायरेक्टर के शब्द और टोन मुझे स्वीकार्य नहीं थे।

सलमान खान ने दिया साथ

सलमान खान ने दिया साथ

प्रियंका ने बताया कि उनके फिल्म छोड़ने से डायरेक्टर का रंग फीका पड़ गया था। इसके बाद वह उनकी एक और फिल्म के सेट पर गुस्से से पहुंचे और काफी हंगामा किया.. फिर इस मामले में प्रियंका के को-स्टार सलमान को दखल देना पड़ा था और उन्होंने भी प्रियंका को सपोर्ट किया था।

मुझे ब्रेस्ट सर्जरी करवानी चाहिए

मुझे ब्रेस्ट सर्जरी करवानी चाहिए

प्रियंका ने एक दूसरी घटना का जिक्र करते हुए लिखा जब एक प्रोड्यूसर ने उन्हें ब्रेस्ट जॉब लेने की सलाह दी थी। एक्ट्रेस ने बताया, मैं एक प्रोड्यूसर/डायरेक्टर से मिली तो कुछ बातचीत के बाद उन्होंने मुझे खड़े होकर घूमने के लिए कहा.. मैंने ऐसा किया। वह काफी समय तक मुझे घूरते रहे और फिर कहा कि मुझे ब्रेस्ट सर्जरी करवानी चाहिए। इसके अलावा अपने जबड़े और बट का आकार भी ठीक करवाना चाहिए। तभी मैं एक्ट्रेस बन सकती हूं।

Read more about: priyanka chopra salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X