इन डिफरेंट ड्रेसेस के चक्कर में प्रियंका चोपड़ा हो गईं ट्रोल, उड़ा था सोशल मीडिया पर मजाक
प्रियंका चोपड़ा हाल में ही ग्रैमी अवॉर्ड में शामिल हुईं। यहां प्रियंका चोपड़ा ने डीप फ्रंट गाउन पहना। इस लुक वाली ढेरों फोटो वीडियो प्रियंका चोपड़ा की सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर प्रियंका को ट्रोल भी होना पड़ा. खैर यह कोई पहला मौका नहीं था जब प्रियंका चोपड़ा अपने लुक की वजह से ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ी हों। ऐसे कई मौके रहे हैं जब प्रियंका का अजीबोगरीब लुक दर्शकों को देखने को मिला है।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही डिफरेंट लुक और स्टाइलिश ड्रेस पहनती हैं। कभी इसके लिए वह खूब तारीफें बटौरती हैं तो कभी कभी वह ट्रोल भी हो जाती हैं। मेल गाला से लेकर कई बड़े इवेंट में प्रियंका चोपड़ा के अतरंगी लुक को खूब ट्रोल किया गया।


Click it and Unblock the Notifications











