Amitabh Bachchan : फिल्मों की शूटिंग के दौरान ये एक्टर्स भी हो चुके हैं घायल

Amitabh Bachchan

हैदराबाद में फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान चोट लगने की वजह से अमिताभ बच्चन घायल हो गये हैं। उनकी पसली में चोट आयी है, इस वजह से उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। अमिताभ बच्चन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह पहली बार नहीं हुआ है जब अमिताभ बच्चन को गंभीर चोट आयी है। इससे पहले फिल्म 'कुली' के सेट पर उनको लगी चोट के बारे में पूरा देश जानता है। उस समय अमिताभ बच्चन चोट लगने की वजह से कोमा में चले गये हैं। देशभर से उनके लिए दुआएं की गयी थी। इस बार भी अमिताभ बच्चन के लिए उनके फैंस और शुभचिंतक दुआएं कर रहे हैं और जल्द ही वह ही ठीक होकर अपने फैंस के बीच लौट आएंगे। फिल्मों के सेट पर इससे पहले भी कई एक्टर घायल हो चुके हैं।

शाहरुख खान :

शाहरुख खान :

फिल्म 'दुल्हा मिल गया' की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान के कंधे पर चोट आयी थी। उस चोट से शाहरुख आज भी नहीं उबर पाए हैं। वह दर्द अभी भी उनको परेशान करता है।

सलमान खान :

सलमान खान :

फिल्म 'वॉन्टेड' के एक सीन की शूटिंग के समय सलमान खान को चोट लगी थी। यह एक स्टंट सीन थी जिसे करते समय सलमान खान घायल हो गये थे।

अभिषेक बच्चन :

अभिषेक बच्चन :

फिल्म 'बोल बच्चन' के एक सीन की शूटिंग के लिए अभिषेक बच्चन रिक्शा से जा रहे थे। तभी वह रिक्शा से गिर पड़े और उनके कंधे और हाथों पर चोट आ गयी थी।

जॉन अब्राहम :

जॉन अब्राहम :

फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' की शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम बाल-बाल बच गये थे। फायरिंग की एक सीन में गोली उनके गर्दन को छुते हुए निकल गयी थी। इस वजह से उनका काफी खुन भी बह गया था।

प्रियंका चोपड़ा :

प्रियंका चोपड़ा :

अमेरिकी शो 'क्वाटिंको' की शूटिंग के दौरान फिसल कर गिर जाने की वजह से प्रियंका चोपड़ा के सिर में गहरी चोट आयी थी। उन्हें न्यूयॉर्क अस्पताल में ले जाना पड़ गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X