अपनी शादी में सुर्ख लाल जोड़े में सजी थी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस, दिखी थी बला की खूबसूरत

अब वह जमाना गया जब दुल्हनें सिर्फ लाल जोड़े में ही दिखायी देती थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने जब अपनी शादी पर पैस्टेल पिंक कलर का लहंगा पहना, उसके बाद से ही देसी दुल्हनों के लिए नया ट्रेंड चल पड़ा। अपने जीवन के इस सबसे खास दिन कोई गुलाबी तो कोई सफेद तो कोई सिल्वर कलर के जोड़े में नजर आयी। इस लिस्ट में अथिया शेट्टी से लेकर आलिया भट्ट तक शामिल हैं। लेकिन बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की कई ऐसी एक्ट्रेसेस भी हैं, जिन्होंने भारतीय परंपरा को बनाए रखते हुए अपनी शादी पर सुर्ख लाल रंग का जोड़ा पहना। इस जोड़े में हर आम दुल्हन की तरह ही ये एक्ट्रेसेस भी बला की खुबसूरत नजर आयी।

प्रियंका चोपड़ा :
प्रियंका चोपड़ा ने अपने ड्रीमी वेडिंग के लिए सेलिब्रिटी फैशन डिजाइन सब्यसाची का लाल रंग का लहंगा पहना था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका के इस लहंगे को बनाने में 110 कारीगरों को 3720 घंटे का समय लगा था। इस लहंगे में लाल रंग के सिल्क और क्रिस्टल धागों से एंब्रॉयडरी का काम हाथों से किया गया था। इस लहंगे को सब्यसाची ने यूनिक मास्टरपीस करार दिया था।

मानवी गागरू :
एक्ट्रेस मानवी गागरू ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड कुमार वरुण से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज किया था। अपनी शादी में शातनु गोयनका की डिजाइन की हुई सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी पर लाल रंग के रेशम के धागे से एंब्रॉयडरी की हुई थी। इसके साथ मानवी ने लाल रंग का दुपट्टा पेयर किया था।

शिबानी दांडेकर :
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने कोर्ट मैरिज की थी। इस शादी के लिए शिबानी ने एक लाल रंग का गाउन चुना था जो उन पर बेहद प्यारा लग रहा था। शिबानी ने मोनिका एंड करिश्मा के जेड कलेक्शन का डिजाइन किया हुआ गाउन पहना था। इस गाउन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जाती है। शिबानी का यह गाउन माडर्न दुल्हन के फैशन गोल्स दे रहा था।

नयनतारा :
साउथ इंडियन फिल्मों की लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने अपनी शादी में चटख लाल रंग की साड़ी और दुपट्टा ओढ़ा था। नयनतारा ने भी मोनिका एंड करिश्मा के जेड कलेक्शन की ही साड़ी को अपने इस खास दिन के लिए चुना था। इस लाल जोड़े में नयनतारा बला की खूबसूरत लग रही थी। नयनतारा और फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन ने करीब 7 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार शादी कर ली थी।

दीपिका पादुकोण :
बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ सिंधी और कोंकणी दो तरह से शादी की थी। दीपिका ने अपनी सिंधी शादी में चटख गुलाबी रंग का जोड़ा पहना था। वहीं दीपिका ने अपने एक रिसेप्शन में लाल रंग की ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद सुन्दर नजर आ रही थी। जुहैर मुराद की डिजाइन की हुई इस फ्रंट स्लिट गाउन के साथ दीपिका ने लाल रंग का ही वेल ओढ़ा था।

कैटरीना कैफ :
अपनी शादी के दिन कैटरीना कैफ ने पूरी तरह से भारतीय परंपरा के अनुसार लाल और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। इस लहंगे को भी डिजाइनर सब्यसाची ने ही डिजाइन किया था। कैटरीना का यह लहंगा हाथ से बुने मटका सिल्क से बना था और इसके किनारों पर वेल्वेट पर जरदोजी का काम किया हुआ था। विकी कौशल पंजाबी परिवार से हैं, इस बात को ध्यान में रखते हुए कैटरीना का दुपट्टा कस्टमाइज्ड किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











