प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका पादुकोण तक, फिल्मों में किसिंग सीन देकर एक्ट्रेसेस ने फैंस को चौंकाया

फिल्मों को लेकर हमेशा एक्टर्स कुछ ना कुछ ऐसा खास करने की कोशिशें करते रहते हैं, जो उनके फैंस को चौंका दे। कभी फिल्मों में अपना बिल्कुल हटकर और अलग गेटअप तो कभी किसी और एक्टर का फिल्म में कैमियो रोल। इसी तरह कई बार फिल्मों में ऐक्ट्रेसेस का किसिंग सीन देना भी उनके फैंस को हैरान कर देता है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की नयी फिल्म 'लव अगेन' में पति निक जोनस के साथ किसिंग सीन दिया जो बेहद रोमांटिक और हॉट है।
आइए ऐसी कुछ लिप लॉक सिन्स के बारे में आपको बताते हैं, जिसने दर्शकों को चौंका दिया :

प्रियंका चोपड़ा :
प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए कई सरप्राइज थे। फिल्म में निक जोनस का कैमियो और प्रियंका चोपड़ा के साथ उनका ऑनस्क्रीन रोमांस फैंस को काफी पसंद आया। दोनों के बीच का लिप लॉक इस ट्रेलर का हाइलाइट बन गया है।

दीपिका पादुकोण :
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गहराईयां' में उनके और सिद्धांत चतुर्वेदी के बीच के हॉट सीन्स दर्शकों के लिए टॉक ऑफ द टाउन बन गया था। दोनों के बीच काफी हॉट किसिंग सीन थे।

कियारा आडवाणी :
फिल्म 'शेरशाह' में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच की केमिस्ट्री लोगों के साथ-साथ दोनों को भी इतनी पसंद आयी कि आगे चलकर दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया।

श्रद्धा कपूर :
श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर अपनी पहली फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के साथ बड़े पर्दे पर छाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म में श्रद्धा और रणबीर के बीच किसिंग सीन अभी से ही सुर्खियां बटोर रहा है।

सोनम कपूर :
सोनम कपूर और आयुष्मान खुराना के बीच फिल्म 'बेवकुफियां' में एक हॉट केमिस्ट्री देखने को मिली थी। आज भी बॉलीवुड की फिल्मों के फैंस इन दोनों की केमिस्ट्री को वन ऑफ द हॉटेस्ट केमिस्ट्री मानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











