जवानी में इतराने वाली कैटरीना - प्रियंका.. बुढ़ापे में हो जाएगी ऐसी हालत? अनन्या - आलिया को तो..

Bollywood Actress Old Look AI Video- कैटरीना कैफ हों या फिर प्रियंका चोपड़ा.. बॉलीवुड की इन हसीनाओं की खूबसूरती पर लोग फिदा हैं। इन दोनों ने इंडस्ट्री में कई साल राज किया है और अभिनय के साथ साथ लुक्स से लोगों के दिलों पर बिजली गिराई है।
लेकिन क्या आपको पता है कि ये सारी हसीनाएं बुढ़ापे में कैसी लगेंगी? अगर आप ये सोच रहे हैं कि इस बात का अंदाजा अभी कैसे लगाया जा सकता है तो ये संभव है।
जी हां, एआई की मदद से अब कुछ भी संभव है और ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है जिसका नाम pranavvijayan है। इस वीडियो में आपको कई हसीनाओं का बुढ़ापे वाला रूप नजर आने वाला है।
कैटरीना से लेकर अनन्या तक
वायरल हो रहे इस वीडियो में कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा,अनन्या पांडे, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और अनुष्का शर्मा नजर आ रही हैं। सभी के लुक्स आपको आपको हैरान करने वाले हैं।
कोई सफेद साड़ी में नजर आ रहा है तो किसी ना चश्मा लगाकर बालों को छोटा किया हुआ है। इस वीडियो को देखकर आप फ्यूचर का अंदाजा लगा सकते हैं। हालांकि ये एआई वीडियोज और ये लुक्स कितने मिलने वाले हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। इन लुक्स पर किसी भी हसीना का रिएक्शन नहीं आया है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस एआई वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''श्रद्धा शानदार लग रही है।'' एक ने लिखा,''हालाँकि श्रद्धा बहुत खूबसूरत दिखती हैं।'' एक ने लिखा, ''आलिया बिल्कुल सोनी राजदान की तरह दिखती हैं।''
एक ने लिखा, ''ब्यूटी क्वीन कैटरीना कैफ।'' एक ने लिखा, ''इस तरह वे सभी और भी खूबसूरत लगते हैं।'' एक ने लिखा, ''करीना कपूर, वह गौरवशाली हैं।'' लोगों के इस तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। आप देखिए ये एआई वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications
