कान्स रेड कार्पेट डेब्यू से पहले फट गया था प्रियंका चोपड़ा का गाउन, यूं बचाया Wardrobe Malfuction
वार्डरोब मालफंक्शन ऐसी चीज़ है जो भले ही बुरा हादसा हो लेकिन सबके साथ कभी ना कभी हुआ है। और प्रियंका चोपड़ा के साथ तो कई बार हुआ है। अपनी किताब Unfinished में प्रियंका ने ऐसे ही एक वाकये के बारे में बताया है जो उनके साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान हुआ।
बात कान्स फिल्म फेस्टिल के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा के डेब्यू के दौरान की है। ये है प्रियंका के उस डेब्यू की तस्वीरें। लेकिन कम ही लोगों को पता है कि इसके ठीक पहले, प्रियंका चोपड़ा को वार्डरोब मालफंक्शन से गुज़रना पड़ा था।

अपनी कहानी शेयर करते हुए प्रियंका ने बताया कि मैं भले ही तस्वीरों में मुस्कुरा रही थी लेकिन अंदर ही अंदर बहुत ज़्यादा डरी हुई थी। रेड कार्पेट पर पहुंचने से ठीक पांच मिनट पहले इस ड्रेस की चीन टूट गई।
प्रियंका उस समय गाड़ी में थी जो पांच मिनट में वेन्यू पर पहुंचने वाली थी। उनकी टीम ने तुरंत उन्हें इस ड्रेस में उन पांच मिनटों के अंदर पूरी तरह सिल दिया। ये ड्रेस डिज़ाइनर रॉबर्ट कैवेली की थी।

मिस वर्ल्ड के दौरान भी हुआ हादसा
अपने मिस वर्ल्ड स्टेज पर भी प्रियंका चोपड़ा को वार्डरोब मालफंक्शन झेलना पड़ा था। उस दौरान, प्रियंका की ड्रेस का टेप अचानक ही निकल गया और वो खुल चुकी थी। तो दरअसल, प्रियंका नमस्ते नहीं कर रही थी बल्कि वो उस मुद्रा में अपनी ड्रेस को पकड़े हुई थी। इसलिए उन्होंने नमस्ते करना नहीं छोड़ा।

लोगों को लगा पोज़ है
मिस वर्ल्ड का क्राउन लेते समय लोग प्रियंका चोपड़ा की नमस्ते की मुद्रा वाली तस्वीरें ही देखते हैं। और वो नमस्ते करती रहती हैं। दरअसल, नमस्ते करना उस समय प्रियंका की मजबूरी थी। अगर वो ऐसा नहीं करती तो अपनी ड्रेस नहीं संभाल पातीं।

ग्रैमी लुक पर उठे सवाल
रियंका चोपड़ा और उनका ग्रैमी अवार्ड 2020 का लुक क चर्चा का विषय था। जहां लोगों ने उनका ज़्यादा बोल्ड गाउन की आलोचना की, वहीं डिज़ाइनर वेंडेल रॉड्रीक्स ने भी कहा कि कुछ कपड़े पहनने की एक उम्र होती है।लेकिन कुछ लोगों की उत्सुकता बस इतनी थी कि प्रियंका के शरीर पर ये गाउन टिका कैसे था और गिरा कैसे नहीं।

सेम रंग के कपड़े से जुड़ा था ड्रेस
प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया इस गाउन को टिकाने के लिए प्रियंका के स्किन के रंग का एक कपड़ा डिज़ाइन किया गया। ये कपड़ा प्रियंका की ड्रेस में पारदर्शी लुक देने के लिए लगाया गया था। यही कारण था कि प्रियंका इस ड्रेस को पूरे कॉन्फि़डेंस के साथ पहन पाईं क्योंकि वो किसी भी चीज़ के इधर उधर होने की टेंशन में नहीं थीं।

हमेशा से सुपर बोल्ड
प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही अपने सुपर बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती है। कोई भी ड्रेस पहनने में कितना भी रिस्क हो लेकिन प्रियंका को पता है कि कौन सी चीज़ कैसे Carry करनी है।

एक और रिस्क
निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा एक इवेंट पर इस सुपर रिस्की ड्रेस में दिखाई दी थीं। लेकिन उनका कॉन्फि़डेंस बिल्कुल ही अलग लेवेल पर था।

Sheer Dress
प्रियंका चोपड़ा यहां एक Sheer Dress यानि कि लगभग पारदर्शी लिबास में दिखाई दे रही हैं। लेकिन उन्हें पता है कि इन कपड़ों को Carry कैसे करना है।

होती है आलोचना
एक मैगज़ीन शूट के लिए प्रियंका चोपड़ा ने बिना ब्लाउज़ के साड़ी पहनी थी और डांस भी किया था। हालांकि इस फोटोशूट के लिए उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

अदाओं में कमी नहीं
प्रियंका चोपड़ा के इन रिस्की कपड़ों के आगे कहीं भी हिचक नहीं नज़र आती। वो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ इन बोल्ड आउटफिट्स में पूरी तरह सहज नज़र आती हैं।

आलोचनाओं में भी कमी नहीं
जिम्मी फैलन के शो में प्रियंका चोपड़ा इस अंदाज़ में पहुंची थीं। इस ड्रेस के लिए भी उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ेगा।

पति निक जोनस के साथ
पति निक जोनस के एक गाने के वीडियो में प्रियंका चोपड़ा, केवल शर्ट में डांस करती दिखाई दीं।

रिस्क लेने की आदत
अब क्या कहें, प्रियंका चोपड़ा को रिस्क लेने की आदत ही है। चाहे वो कपड़ों के मामले में हों या फिर करियर के मामले में हो।

एक और फोटोशूट
प्रियंका चोपड़ा का एक और सुपरबोल्ड फोटोशूट।

हमेशा जीत लेती हैं दिल
अब जब प्रियंका ने एक बार रिस्क ले लिया तो फिर वो पलट कर आपको ज़रूर देखती हैं। अपने कॉन्फिडेंस से दिल जीतना वाकई कोई प्रियंका चोपड़ा से सीखे।


Click it and Unblock the Notifications