Priyanka Chopra Daughter: पापा निक की तरह सुनहरे हैं देसी गर्ल की बेटी के बाल, पहली बार सामने आई ये खास तस्वीर

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में खुद से कई साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग शाही अंदाज में शादी कर ली थी। इसके बाद जनवरी 2022 में प्रियंका-निक ने सरोगेसी के माध्यम से अपनी बेटी का स्वागत किया। दादी-नानी के नामों को जोड़ते हुए देसी गर्ल प्रियंका ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा। हालांकि 11 महीने की हो जाने के बावजूद प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक अपनी बेटी का पूरा चेहरा नहीं मीडिया के सामने नहीं लाया है। लेकिन बेटी मालती के साथ वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं जो काफी तेजी से वायरल होती है। प्रियंका ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में बेटी का एक फोटो शेयर किया था, जिसमें मालती मैरी बेबी चेयर पर लेटी हुई है और गहरी नींद में सो रही है। इस फोटो में बेबी मालती मैरी का आधा चेहरा गुलाबी रंग की एक टोपी से ढंका हुआ था।

इंस्टाग्राम की DP में प्रियंका चोपड़ा ने एक खास तस्वीर शेयर किया है

इंस्टाग्राम की DP में प्रियंका चोपड़ा ने एक खास तस्वीर शेयर किया है

इंस्टाग्राम की DP में प्रियंका चोपड़ा ने एक खास तस्वीर शेयर किया है

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम की DP बदली है। नयी DP में देसी गर्ल ने बेटी मालती के साथ एक सेल्फी शेयर किया है। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा ने ब्राउन कलर का स्लीवलेस टॉप पहन रखा है जबकि उनकी बेटी मालती ने मल्टी कलर का ड्रेस पहना है। फोटो में प्रियंका कैमरे की तरफ देख रही है वहीं उनकी बेटी दूसरी तरफ देख रही है। इस नये फोटो में बेबी मालती का चेहरा तो नहीं दिख रहा है लेकिन प्रियंका की शहजादी की हल्की झलक दिखायी दे रही है। प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी के बाल अपने पापा निक जोनस की तरह बिल्कुल सुनहरे रंग के हैं।

मुंबई से वापस लौटते ही शेयर किया था बेटी संग फोटो

मुंबई से वापस लौटते ही शेयर किया था बेटी संग फोटो

हाल ही में प्रियंका अपने काम के सिलसिले में 3 साल बाद मुंबई आयी थी। मुंबई में प्रियंका चोपड़ा का जोरदार स्वागत किया गया था। ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा भी वापस अपने देश और घर आकर बेहद खुश थी। हालांकि इस सफर पर प्रियंका अकेली ही आयी थी। बेटी मालती अपने पापा निक जोनस के पास ही थी। लेकिन वापस लॉस एंजिल्स के घर में जाते ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी के साथ फोटो शेयर किया था। तस्वीर में निक बड़े प्यार से बीवी प्रियंका और बेटी मालती को खेलते हुए निहार रहे थे। प्रियंका ने फोटो के कैप्शन में लिखा था, "घर।"

कुछ दिनों पहले ही भाई संग बेटी की लगाई थी फोटो

कुछ दिनों पहले ही भाई संग बेटी की लगाई थी फोटो

29 नवंबर 2022 को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मामा-भांजी की एक क्यूट तस्वीर शेयर कीथी। तस्वीर में मालती को प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की बाहों में देखा जा सकता है। साथ ही सिद्धार्थ फोटो में अपनी भांजी मालती को प्यार से निहार रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,"आह, माई हार्ट।" एक्ट्रेस जल्द ही अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' और वेब सीरीज 'सिटाडेल' में दिखाई देंगी। इस सीरीज को रूसो ब्रदर्स ने बनाया है, जिसका प्रमोशन काफी जोरों-शोरों से चल रहा है। इसके अलावा, प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ दिखाई देने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X