प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की लेटेस्ट बिकीनी Pics, निक जोनस भी कमेंट किए बिना नहीं रह पाए
प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी इंटरनेशनल वेब सीरीज़ सिटाडेल की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग से जब प्रियंका को एक दिन की छुट्टी मिली तो वो जल परी बन गईं। प्रियंका चोपड़ा अपने दोस्तों के साथ समुंदर के बीच में बिकीनी में चिल करती नज़र आईं। इस दौरान, प्रियंका कभी बोट चलाती नज़र आईं तो कभी स्विमिंग का मज़ा लेतीं।
प्रियंका चोपड़ा ने ये सारी तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर कीं और निक जोनस भी इन पर कमेंट किए बिना नहीं रह पाए। निक जोनस ने प्रियंका की इन तस्वीरों को देखकर लिखा - Damn Girl.

गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा की बिकीनी Pics ने फैन्स के ही नहीं निक जोनस के भी होश उड़ा दिए हैं। कुछ समय पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने लाल बिकीनी में अपनी ऐसी तस्वीर डाली थी कि निक जोनस को उन्हें Snack कहने में भी कोई गुरेज नहीं हुआ। निक और प्रियंका की ये तस्वीर देख परिणीति चोपड़ा भी शरमा गईं थीं।
परिणीति ने इस तस्वीर पर चुटकी लेते हुए लिखा था - क्या कर रही हो मीमी दीदी, फैमिली भी है इंस्टाग्राम पर। मैं तो आंखें बंद करके ही इस तस्वीर को लाईक कर देती हूं।

प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम की रिचलिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया है और प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर एशिया की सबसे बड़ी हैं। प्रियंका चोपड़ा के पास 65 मिलियन से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं और अब तक ये रिकॉर्ड किसी दूसरी अभिनेत्री ने नहीं तोड़ा है। प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार हैं और यही कारण है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी करोड़ों कमाई करता है। खबरों की मानें तो इंस्टाग्राम पर हर paid promotion के लिए प्रियंका चोपड़ा को 3 करोड़ रूपये दिए जाते हैं।

हॉलीवुड में कर रही हैं राज
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा फिलहाल हॉलीवुड में राज कर रही हैं। नेटफ्लिक्स पर उनकी आखिरी फिल्म थी द व्हाइट टाईगर जिसे ऑस्कर में नामांकित किया गया है। माना जा रहा था कि इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर नॉमिनेशन तक मिल सकता है लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

प्रियंका चोपड़ा की वापसी
कयास थे कि वो संजय लीला भंसाली के लिए अमृता प्रीतम बन सकती हैं और इरफान खान उनके साहिर लुधियानवी लेकिन ये प्रोजेक्ट कभी शुरू ही नहीं हो पाया। इसके अलावा गंगूबाई से भी उनका नाम जुड़ा है। हालांकि ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा 2022 में बॉलीवुड में वापसी कर सकती हैं।

लगातार बढ़ रहा कद
वहीं हॉलीवुड में लगातार प्रियंका चोपड़ा का कद बढ़ता ही जा रहा है। बीते 10 सालों में प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोबल स्टार का दर्जा कमाया है। प्रियंका ने हॉलीवुड में दस्तक ही बड़े बोल्ड अंदाज़ में दी थीं। उनका पहला अंग्रेज़ी गाना इन माई सिटी चार्टबस्टर था और लोगों को बेहद पसंद आया था।

हॉलीवुड पर भी किया राज
प्रियंका तेज़ रफ्तार से हॉलीवुड की सीढ़ियां चढ़ती गईं। एबीसी चैनल ने उन्हें क्वांटिको ऑफर किया जिसके दो सीज़न निकाले गए और प्रियंका चोपड़ा रातों रात हॉलीवुड पर राज करने लगीं। इस बीच वो लगातार इंटरनेशनल इवेंट्स के रेड कार्पेट का हिस्सा बनती रहीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात हुई निक जोनस से।

हॉलीवुड डेब्यू से बटोरीं सुर्खियां
जब प्रियंका ने आज से 20 साल पहले, मिस वर्ल्ड का ताज अपने सर पर रखा था तब किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन ये लड़की हॉलीवुड पर भी राज करेगी। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म बेवॉच के साथ अपना हॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने निगेटिव भूमिका निभाई थी। हालांकि फिल्म में उनका किरदार काफी छोटा सा था। लेकिन इसके लिए भी उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं।

निक जोनस से मुलाकात
प्रियंका चोपड़ा ने मशहूर सिंगर पिटबुल के साथ मिलकर एक्ज़ॉटिक नाम का सिंगल निकाला जो कई देशों के चार्टबस्टर लिस्ट में शामिल हुआ। इतनी उपलब्धियों के बाद, प्रियंका को ज़िंदगी में सच्चा प्यार भी हॉलीवुड में ही मिला। निक जोनस ने उन्हें क्वांटिको में देखने के बाद उनके साथ डेट पर जाने के लिए उन्हें अप्रोच किया।

यूं किया था निक ने प्रपोज़
प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस ने एक हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज़ किया था। इस अंगूठी को खरीदने के लिए निक जोनस ने Tiffany का पूरा स्टोर बंद करवा दिया था जिससे कि वो आराम से शॉपिंग कर सकें और किसी को कुछ पता ना चले। इस काम में उनके भाई ने उनकी मदद की थी। निक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने प्रियंका का जन्मदिन खत्म होने का इंतज़ार किया था और फिर प्रियंका को प्रपोज़ किया था क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि दो जश्न एक ही दिन मनाने पड़े।

छपवा चुकी हैं ऑटोबायोग्राफी
शादी के बाद भी प्रियंका चोपड़ा का होश उड़ाने के सफर जारी है। हालांकि फिलहाल उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में किसी को नहीं पता। वहीं प्रियंका चोपड़ा अपनी ऑटोबायोग्राफी भी रिलीज़ कर चुकी हैं जिसके लिए उन्हें काफी वाहवाही मिली। ये किताब हाल ही में अपने बोल्ड किस्से कहानियों की वजह से काफी चर्चा में रही। इस किताब में प्रियंका ने बॉलीवुड में अपने साथ हुए भेदभाव के कई किस्से दर्ज किए थे।

आखिरी हिंदी फिल्म
अभी तक बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा की घरवापसी नहीं हो पाई है। उनकी आखिरी फिल्म थी द स्काई इज़ पिंक को भी दर्शकों का ज़्यादा प्यार नहीं मिला। ऐसे में देखना है कि बॉलीवुड में उनकी धमाकेदार वापसी कब और कैसे होती है। वहीं अगर प्रियंका के ब्रेक को देखें तो ऐसा लगेगा कि वाकई वो एक लंबी हॉलीडे पर हैं। निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका और निक एक साथ कई ट्रिप पर दिखाई दिए।
प्रियंका चोपड़ा आजकल सिटाडेल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वो फरहान अख्तर की एक्सेल इंटरनेमेंट के लिए ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा का फीमेल वर्जन जी ले ज़रा करती दिखाई देंगी जिसमें प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ एक रोड ट्रिप पर निकलेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
