प्रियंका चोपड़ा ने जब सबके सामने शाहरुख खान की कर दी थी बोलती बंद, पर्सनल लाइफ कर दी थी पब्लिक, VIDEO

Priyanka Chopra

शाहरुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने सितारे हैं। इन दिनों तो शाहरुख खान अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। इन दिनों शाहरुख सारे जहां से अच्छा, जवान 2, ब्रह्मास्त्र 2 जैसी कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। फैन्स को शाहरुख की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि किंग खान हर फैन के दिल में बसते हैं। उनसे मिलने के लिए उनके फैन्स भी विदेश से मुंबई आ जाते हैं।

शाहरुख खान सिर्फ फैन्स के ही दिल में नहीं बल्कि सितारों के दिल में भी रहते हैं। कहा जाता है कि एक समय था जब प्रियंका और शाहरुख के अफेयर की खबरें काफी तेज थी। दोनों के अफेयर की अफवाहों का यह सिलसिला काफी लंबा चला था। शायद यही वजह है कि तब से आज तक प्रियंका शाहरुख के साथ नजर नहीं आई हैं, लेकिन बता दें कि शाहरुख और प्रियंका की जोड़ी काफी हिट रही है। 'डॉन 2' में दोनों की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। जिसके बाद अवॉर्ड फंक्शन हों या कोई बड़ा इवेंट दोनों की जोड़ी साथ नजर आती थी।

एक अवॉर्ड फंक्शन का थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जहां शाहरुख और प्रियंका की प्यारी सी नोकझोक देखने को मिल रही है। इस वीडियो में शाहरुख प्रियंका से कहते नजर आ रहे हैं कि तुम मुझे कॉपी करती हो। प्रियंका यह सुनकर हैरान रह जाती हैं और गुस्सा भी हो जाती हैं। वह कहती हैं कॉपी करती हूं मतलब ? मैं आपको जरा भी कॉपी नहीं करती हूं, हां मैंने आपको गुरु माना है। इसका मतलब ये नहीं कि मैं आपको कॉपी करती हूं।

प्रियंका इसके बाद शाहरुख के एक एक करके खुलासे करती हैं वह कहती हैं कि मैं कभी पब्लिक में सिगरेट नहीं पीती। जिसकी वजह से पुलिस मेरे घर आकर मुझे वॉरेंट दे। यह सुनकर शाहरुख खान हैरान रह जाते हैं वह कहते हैं कि क्या बात कर रही हो यार पब्लिक के सामने। इसके बाद भी प्रियंका चुपती नहीं हैं वह आगे कहती हैं कि मैं क्रिकेट स्टेडियम में सिक्योरिटी को धमकी नहीं देती और आखिरी में जो मेरे डायरेक्टर्स के रिश्तेदार हैं हसबैंड वाइफ मैं उनको भी थप्पड़ नहीं मारती।

बता दें कि इस वीडियो को देख फैन्स तो अपनी हंसी कंट्रोल ही नहीं कर पाते हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसने तो अच्छे से रोस्ट कर दिया। तो वहीं दूसरे ने कहा- जो प्रियंका ने बोल दिया उसके लिए दम चाहिए। तो वहीं तीसरे ने कहा प्रियंका लेडी बॉस है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X