सलमान खान की तीन फिल्मों को REJECT, अब बनेगी जबरदस्त जोड़ी, सुपरहिट!
Recommended Video

अली अब्बास जफर की आने वाली फिल्म भारत में सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी फाइनल हो चुकी है। दोनों सुपरस्टार्स लगभग 10 सालों के बाद बड़े पर्दे पर साथ आने वाले हैं। लिहाजा, फैंस भी काफी उत्साहित हैं। लेकिन खास बात है कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने तीन ऐसी फिल्मों को रिजेक्ट किया है, जिसमें सलमान खान लीड हीरो थे। मैं और मिसेज खन्ना, लंदन ड्रीम्स और किक जैसी फिल्मों को प्रियंका चोपड़ा ने रिजेक्ट कर दिया था।
2016 में सुपरफ्लॉप डेब्यू के बाद.. दूसरी फिल्म के साथ तैयार हैं 'स्टार'
इन तीनों फिल्मों में से सिर्फ किक सुपरहिट रही थी, जबकि बाकी दोनों फिल्में फ्लॉप रही। लिहाजा, कहीं ना कहीं प्रियंका चोपड़ा का निर्णय सही रहा। खैर, अब जबकि ये दो सितारे साथ आ रहे हैं तो उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचने वाला है।

इससे पहले प्रियंका और सलमान ने सलाम-ए-इश्क, गॉड तुसी ग्रेट हो और मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्मों में काम किया है। जो बतौर जोड़ी कुछ खास यादगार नहीं रहे। बहरहाल, प्रियंका भारत को लेकर काफी उत्साहित हैं। हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के बाद यह फिल्म एक तरह से प्रियंका की कमबैक फिल्म है।
बहरहाल, यहां जानें प्रियंका चोपड़ा ने अब तक किन फिल्मों को किया है रिजेक्ट-


Click it and Unblock the Notifications