प्रियंका चोपड़ा को पद्म श्री सम्मान.. देखिए तस्वीरें
कामयाबी की सीढियों पर लगातार चढ़ रहीं प्रियंका चोपड़ा के हिस्से एक और बड़ी उपलब्धि आई है। उन्हें भारत के तीसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रियंका को यह पुरस्कार दिया।
[इन्हें नहीं चाहिए 'खान' का सहारा..अकेले ही काफी हैं!]
पुरस्कार ग्रहण समारोह में साड़ी पहने पहुंचीं प्रियंका बहुत हीं खूबसूरत लग रही थीं।प्रियंका की इस उपलब्धि से प्रियंका के फैंस काफी खुश हुए और तुरंत हीं ट्वीटर पर एक के बाद एक ट्वीट का दौर शुरू हो गया।प्रियंका चोपड़ा पिछलो 13 सालों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं और बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी उन्होंने कामयाबी का झंडा गाड़ा है।
प्रियंका ने अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक ‘क्वोंटिको' में अपनी भूमिका से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति पाई है।हाल में प्रियंका की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी' ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था और कई पुरस्कार समारोहों में पुरस्कार जीते थे।
प्रियंका जल्द ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन के साथ हॉलीवुड फिल्म ‘बेवाच' में भी दिखाई देंगी।इसमें प्रियंका निगेटिव रोल में दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications












