..................... Priyanka chopra reaction on preity zinta post priyanka chopra preity zinta fight on another level - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा ने प्रीति जिंटा को लेकर कही ये बात... कभी कहा था 'घर तोड़ने वाली', बोली- जो मर्दों को...

priti zinta, priyanka chopra

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा इस समय काफी सुर्खियों में है. हाल ही में अभिनेत्री ने दो ऐसी घटनाओं के बारे में जिक्र किया है जिसने उन्हें झकझोर कर रख दिया है. प्रीति जिंटा ने पोस्ट करते हुए बताएं कि कैसे एक महिला ने उनकी बेटी जिया को उनसे छीन कर किस कर लिया था और साथ ही एक और घटना के बारे में जिक्र किया कि कैसे एक दिव्यांग पैसे ना देने पर व्हीलचेयर पर ही उनका पीछा करने लगा था. इन दोनों घटनाओं से जुड़ा एक लंबा चौड़ा पोस्ट करने पर बॉलीवुड सेलेब्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा ने भी प्रीति के सपोर्ट में आकर कमेंट किया है. वैसे आपको बता दें कि एक समय ऐसा था, जब प्रीति जिंटा ने ही प्रियंका चोपड़ा को घर तोड़ने वाली कह दिया था.

जी हां, बॉलीवुड में एक समय ऐसा था जब शाहरुख खान और गौरी के बीच दूरियां आने लगी थी. जिसकी वजह थी प्रियंका चोपड़ा. बताया जाता है कि फिल्म 'डॉन' में काम करने के दौरान शाहरुख प्रियंका के काफी करीब आ गए थे. इंडस्ट्री में दोनों की अफेयर की खबरें उड़ने लगी थी. ऐसे में जब प्रीति जिंटा से दोनों के अफेयर के बारे में सवाल किया गया था, उन्होंने बिना नाम लिए ही प्रियंका चोपड़ा को 'घर तोड़ने वाली' कह दिया था.

प्रीति जिंटा ने एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका और शाहरुख के अफेयर की खबरों पर रिजेक्ट करते हुए कहा था कि ऐसी महिलाओं के बारे में मेरी राय बहुत ही कम होती है, जो दूसरों के घर तोड़ती है. मुझे स्टार से चिपकने वाली ऐसी अभिनेत्रियों से नफरत है ,जो मर्दों को टॉप पर पहुंचने के लिए सीढ़ी की तरह इस्तेमाल करती है. प्रीति के इस बयान ने हंगामा भी खड़ा किया था. हालांकि आज प्रियंका चोपड़ा और प्रीति जिंटा के बीच दोस्ती है और सब नॉर्मल है.

Read more about: priti zinta priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X