जब प्रियंका चोपड़ा ने 'ऐतराज' के 1 सीन के लिए... मेकर्स से लगाई थी गुहार, कहा था- 'मेरी इज्जत का सवाल है'

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक जानी-मानी हसीना है और आपको बता दें कि 20 सालों से वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव बनी हुई है. उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज किया है और 2003 में उन्होंने अनिल शर्मा की फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' से बॉलीवुड में कदम रखा. इस फिल्म में उनके साथ में सनी देओल और प्रीति जिंटा भी नजर आए थे.
इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को सेकंड लीड एक्ट्रेस के रूप में देखा गया. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा खासा रिस्पांस मिला और इसी वजह से प्रियंका चोपड़ा को भी इससे काफी फायदा देखने को मिला. इस फिल्म के रिलीज होने के बाद में प्रियंका चोपड़ा को एक बड़ी फिल्म हाथ लग गई थी और उस फिल्म में उन्होंने लीड किरदार निभाया. दरअसल इस फिल्म का नाम था अंदाज जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ में बतौर लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आई. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था.
अंदाज़ फिल्म में अक्षय और प्रियंका की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिला. इस फिल्म के बाद में दोनों की एक और फिल्म सिनेमाघरों में आई जिसका नाम ऐतराज रखा गया. प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट चली गई और एक्ट्रेस ने इस फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा भी कर दिया था. उन्होंने यह बताया कि किस तरीके से ऐतराज़ फिल्म की वजह से उन्हें कृष फिल्म हासिल हुई थी.
'द अनुपम खेर शो' में इंटरव्यू के वक्त प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि राकेश सर ने जब मुझे एक अंतिम संस्कार में देखा तो उन्होंने मुझे अपने पास में बुलाया. उन्होंने मुझसे कहा कि मैंने तुम्हें एक अंतिम संस्कार में देखा था, तुम बहुत ही ज्यादा सुंदर हो. तुम्हें ने उनसे कहा एक्सक्यूज मी? मैंने तो सफेद सलवार सूट पहना हुआ था और ना ही कोई मेकअप किया हुआ था. लेकिन राकेश रोशन ने यह कहा था कि वह ऐतराज में उनकी एक्टिंग को देखना चाहते हैं. जिसे सुन मैं काफी ज्यादा खुश हो गई थी यहां तक कि राकेश रोशन उस वक़्त अपनी फिल्म कृष के लिए भी एक एक्ट्रेस है तलाश रहे थे.
प्रियंका चोपड़ा ने आगे यह भी कहा कि है राकेश रोशन अपनी फिल्म एतराज में मेरे पाठ को देखना चाह रहे थे और इसीलिए मैंने अब्बास मस्तान को फोन लगाया. उनसे मैंने कहा कि देखो मेरी इज्जत का सवाल है. प्लीज फिल्म में एक सीन है जिसने प्रियंका, अक्षय के साथ में जबरदस्ती करती हुई नजर आती हैं. उसे ना दिखाया जाए. लेकिन राकेश रोशन ने उस दिन को देखा और मुझे कृष में फाइनल कर लिया. मैं इस बात से काफी ज्यादा शर्मिंदा हो गई थी और उनकी आंखों में देख नहीं पा रही थी.


Click it and Unblock the Notifications