अॉस्कर अवॉर्ड 2017..एक बार फिर रेड कार्पेट पर छा गईं प्रियंका चोपड़ा
लॉस एंजेलिस में हुए ऑस्कर्स 2017 में डिजाइनर सिल्वर राल्फ और रुसो की ड्रेस में पहुंचीं। इस दौरान काफी खूबसूरत लगीं प्रियंका।
प्रियंका चोपड़ा किसी भी अवॉर्ड फंक्शन में जाती हैं वहां अपने लुक से सबकी निगाहें अपनी ओर खींच ही लेती हैं। इस बार भी प्रियंका ने अपने लुक के कारण लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लिया। मौका था अॉस्कर अवॉर्ड 2017 का। लॉस एंजेलिस में हुए ऑस्कर्स 2017 में डिजाइनर सिल्वर राल्फ और रुसो की ड्रेस में पहुंचीं।
इस दौरान प्रियंका इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि सभी की निगाहें उन्हीं पर आकर टिक गई। भले ही प्रियंका एक इंटरनेशनल ईवेंट में थीं लेकिन उन्होंने इस दौरान अपना देसी अंदाज़ नहीं जाने दिया। उन्होंने रेड कार्पेट पर हाथ जोड़कर नमस्ते किया।


Click it and Unblock the Notifications