बेटी मालती संग प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास ने धूमधाम से मनाई दिवाली, देखें सेलिब्रेशन की Inside Photos
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी मालती संग अपनी पहली दिवाली मनाई। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास और नन्हीं मालती भारतीय पारंपरिक परिधान में नजर आए। पूरा परिवार, सफेद रंग के आउटफिट्स में दिवाली मनाते नजर आए। इस मौके पर मालती ने मम्मी प्रियंका और पापा निक जोनस के साथ अपनी पहली दिवाली पूजा की।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ इनसाइड तस्वीरें शेयर की है। गौरतलब है कि निक जोनस को भारतीय परंपरा और भारतीय त्योहार काफी ज़्यादा पसंद है और वो अक्सर इन्हें प्रियंका चोपड़ा के साथ मिलकर मनाते हैं।

निक-प्रियंका ने की पूजा
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने मिलकर दिवाली पर पूजा की। इस दौरान दोनों की गोद में नन्हीं मालती मैरी चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा की मां भी नजर आईं।

बेटी का नहीं दिखाया चेहरा
निक जोनस ने प्रियंका और मालती के साथ अपनी तस्वीरें तो शेयर कीं लेकिन इन तस्वीरों में उन्होंने मालती का चेहरा नहीं दिखाया और उनके चेहरे पर दिल वाला इमोजी बना दिया।

मां भी आईं नजर
दिवाली के मौके पर प्रियंका चोपड़ा की मां भी नजर आईं। निक जोनस की भी सास के साथ कुछ तस्वीरों में नजर आए। वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने तो तस्वीर भी शेयर की जिसमें वो अपनी बेटी और मां के साथ नजर आ रही हैं।

खूबसूरत लगीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने शरारा के साथ लॉन्ग जैकेट भी पहन रखा था। प्रियंका की इन तस्वीरों में जितनी तारीफ की जाए कम होगी।

निक जोनस बने परफेक्ट पति-पपा
निक जोनस को भारतीय परंपरा काफी पसंद है और वो अपनी पत्नी के साथ पहले भी कई बार पूजा करते दिख चुके हैं। उनकी ये तस्वीर भी परफेक्ट फैमिली फोटो लग रही है।

सेरोगेसी के जरिए बने मम्मी-पापा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी के ज़रिए एक बच्ची को जन्म दिया है जिसकी डिलीवरी समय से 12 हफ्तों पहले हो गई थी। इस बच्ची की डिलीवरी अप्रैल में होनी थी। काफी समय तक बच्ची ICU में डॉक्टर्स की देखरेख में थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने शेयर किया था कि वो माता-पिता बनकर बेहद खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications











