10 साल छोटे लड़के के साथ लिवइन, टूट गया इनका दिल, बोलीं- मैं प्रियंका के बराबर नहीं!
Recommended Video

इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी करियर को लेकर चर्चा में रहती हैं। वहीं अब हाल ही में वे किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के साथ हॉलीवुड स्टार निक जोनअस की 'कोजी' फोटो सामने आई जिसके बाद इन दोनों के अफेयर की तगड़ी अफवाहें उड़ना शुरू हो गई हैं। बताया ये भी जा रहा है कि ये दोनों कई जगहों पर साथ नजर आ चुके हैं।
[International Yoga Day: सेक्सी फिगर और खतरनाक बॉडी, देखें एक्ट्रेसेस की 10 सुपर हॉट तस्वीरें]
हाल ही में खबरें ऐसी भी आ रही हैं कि प्रियंका अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड निक के साथ लिवइन में रह रही हैं। दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा की वजह निक जोनस की पूर्व गर्लफ्रेंड डेल्टा का दिल टूट गया है। अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ प्रियंका की अफेयर संबंधी चर्चाओं में डेल्टा दुखी हैं। निक और डेल्टा 2011 में एक-दूसरे के साथ रिलेशन में थे लेकिन 2012 में दोनों के बीच दूरियां आ गईं। प्रियंका के बारे में डेल्टा ने कहा, 'मैं प्रियंका से मुकाबला नहीं कर सकती क्योंकि उनके पास प्रिंस हैरी की पत्नी मेघन मर्केल जैसे दोस्त हैं। उनका अपना स्टारडम है।'

हैरानी की बात ये भी है कि दोनों की उम्र में काफी फासला है। प्रियंका चोपड़ा निक जोनअस से लगभग 10 साल बड़ी हैं। तस्वीरों में भी निक प्रियंक के सामने बच्चे नजर आते हैं। वहीं ये पहली बार नहीं है जब दो सेलेब्रिटी कपल के बीच उम्र का इतना फासला है। पहले भी बॉलीवुड में ऐसे कपल्स देखने को मिल चुके हैं और वे एक-दूसरे के साथ परफेक्ट कपल नजर आते हैं। आगे जानें बॉलीवुड के ऐसे ही कपल्स के बारे में और जानें दोनों के बीच उम्र का कितना फासला है।


Click it and Unblock the Notifications











