तो सगाई पक्की है- ब्वॉयफ्रेंड के साथ प्रियंका की ये रोमैंटिक Pics, दिल थाम कर देखें
Recommended Video

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की सगाई एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में निक जोनस अपनी फैमिली के साथ मुंबई पहुंच गए हैं। उनका परिवार प्रियंका चोपड़ा के परिवार से मिलेगा और बात आगे बढ़ेगी। खबर है कि कल प्रियंका चोपड़ा की सगाई की पार्टी होगी जिसके लिए मेहमान लगातार आ रहे हैं। बता दें कि हॉलीवुड से कई लोगों का आना लगातार जारी है और प्रियंका चोपड़ा के पूरे दोस्त जरूर इस महफिल में शामिल होंगे।
[इंडिया पहुंचा निक जोनस का परिवार, कल हो सकती है प्रियंका चोपड़ा से सगाई की पार्टी]
हालांकि इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नही आई है कि कल प्रियंका चोपड़ा सगाई की पार्टी देने वाली है जिसके लिए सारी तैयारियां हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही प्रियंका चोपड़ा इसकी घोषणा कर देंगी। बॉलीवुड से भी कई लोगों के शरीक होने की खबरों ने भी जोर पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि सगाई की पार्टी के लिए 200 कमरे भी बुक करा दिए गए हैं।

दोनों का अफेयर काफी समय से चर्चा में हैं। निक जोनस प्रिंयका से 10 साल छोटे हैं लेकिन इस उम्र में भी वे करियर की ऊचाईयों पर हैं। प्रियंका भले ही इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं वहीं उनके ब्वॉयफ्रेंड यानी निक उनसे भी दो कदम आगे हैं। नेट वर्थ से लेकर फैन फॉलोइंग तक निक जोनस हर मामले में प्रियंका को मात देते हैं। वे हॉलीवुड के जाने-माने सिंगर होने के साथ-साथ मोस्ट एलिजिबल बैचलर भी हैं। देखा जाए तो उनके अफेयर की भी लिस्ट प्रियंका से काफई लंबी है। तो इसी बात पर आगे जानें प्रियंका को किस-किस मामले में मात देते हैं 10 साल छोटे उनके बॉयफ्रेंड निक जोनस-


Click it and Unblock the Notifications











