PICS..न्यूयॉर्क के इस अालीशान घर की मालकिन हैं प्रियंका चोपड़ा..तस्वीरें देखते रह जाएंगे
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी टैलेंट का लोहा मनवा चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने न्यूयॉर्क वाले घर की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कुछ ही सप्ताह पहले न्यूयॉर्क में ये घर खरीदा है जिसकी तलाश में वो काफी समय से थीं। अब उन्होंने इस घर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैन्स के साथ अपनी खुशी शेयर की है।
आपको बता दें कि सितंबर में प्रियंका ने एक पोस्ट डाली थी जिसमें उन्होंने लिखा था ''फिर से ट्रेवल टाइम..घर की तलाश जारी है''। अब जानकारी के मुताबिक उनकी घर की तलाश पूरी हो चुकी है। उन्हें वहां अपने सपनों का आशियाना मिल चुका है।


Click it and Unblock the Notifications