जब Cannes रेड कार्पेट पर वार्डरोब मालफंक्शन से बाल बाल बचीं प्रियंका चोपड़ा, डेब्यू से पहले फट गया था गाउन

Priyanka Chopra: एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल की चर्चा शुरु हो चुकी है। इस साल भी भारत से कई कलाकार रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरते दिखेंगे। जहां ये पल हर कलाकार के लिए खास होता है, वहीं कई बार सेलेब्स वार्डरोब मालफंक्शन का भी शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ था प्रियंका चोपड़ा के साथ, जब उन्होंने कान्स रेड कार्पेट पर डेब्यू किया था।
अपनी किताब Unfinished में प्रियंका ने ऐसे ही एक वाकये के बारे में बताया है जो उनके साथ साल 2019 में कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान हुआ। इसी साल प्रियंका ने कान्स में डेब्यू किया था।
रेड कार्पेट डेब्यू से पहले वार्डरोब मालफंक्शन
कम ही लोगों को पता है कि ठीक रेड कार्पेट अपीयरेंस से पहले, प्रियंका चोपड़ा को वार्डरोब मालफंक्शन से गुज़रना पड़ा था। अपनी कहानी शेयर करते हुए प्रियंका ने बताया कि मैं भले ही तस्वीरों में मुस्कुरा रही थी लेकिन अंदर ही अंदर बहुत ज़्यादा डरी हुई थी। रेड कार्पेट पर पहुंचने से ठीक पांच मिनट पहले इस ड्रेस की चेन टूट गई।
प्रियंका उस समय गाड़ी में थी जो पांच मिनट में वेन्यू पर पहुंचने वाली थी। उनकी टीम ने तुरंत उन्हें इस ड्रेस में उन पांच मिनटों के अंदर पूरी तरह सिल दिया। ये ड्रेस डिज़ाइनर रॉबर्ट कैवेली की थी।
मिस वर्ल्ड के स्टेज पर ड्रेस से निकल गई थी टेप
बहरहाल, इससे पहले भी प्रियंका ऐसे हादसों से बाल बाल बची हैं। अपने मिस वर्ल्ड स्टेज पर भी प्रियंका चोपड़ा को वार्डरोब मालफंक्शन झेलना पड़ा था। उस दौरान, प्रियंका की ड्रेस का टेप अचानक ही निकल गया और वो खुल चुकी थी। तो दरअसल, प्रियंका नमस्ते नहीं कर रही थी बल्कि वो उस मुद्रा में अपनी ड्रेस को पकड़े हुई थी। इसलिए उन्होंने नमस्ते करना नहीं छोड़ा। मिस वर्ल्ड का क्राउन लेते समय लोग प्रियंका चोपड़ा की नमस्ते की मुद्रा वाली तस्वीरें ही देखते हैं। और वो नमस्ते करती रहती हैं। दरअसल, नमस्ते करना उस समय प्रियंका की मजबूरी थी। अगर वो ऐसा नहीं करती तो अपनी ड्रेस नहीं संभाल पातीं।


Click it and Unblock the Notifications












