ये हैं बॉलीवुड की रियल 'सुपरस्टार'.. कभी लोगों ने उड़ाया था मजाक!
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री बेहद औसत शुरुआत की थी। उन्हें देख कर कोई नहीं कहता था कि यह सितारा एक दिन हॉलीवुड में भी अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ देगा। ऑस्कर में अर्वाड प्रजेंटर बन प्रियंका बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस बनीं।
इसी साल प्रियंका ने अपने अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको' के लिए बैस्ट एक्ट्रैस का ‘पीपुल्स चौइस' अवार्ड जीत कर इतिहास रच दिया। वे पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्होंने इस अंतर्राष्ट्रीय खिताब को अपने नाम किया है।
बीता साल भी प्रियंका के लिए कई माने में खास रहा। पहले तो फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी' की कामयाबी, फिर अमेरिकी शो में मिली शोहरत और अब इसी सप्ताह ‘जय गंगाजल' भी रिलीज होने को लिए तैयार है।
[#ऑस्कर 2016: ना कोई खान...ना कपूर...आज इन पर टिकी रही करोड़ों निगाहें]
प्रकाश झा की फिल्म ‘गंगाजल' के इस सीक्वल में प्रियंका खाकी वरदी में दबंगई करेंगी तो वहीं क्वांटिको के अगले सीजन की भी तैयारियां उन के ‘सितारा' कद को ऊंचा करने का काम कर रही हैं। करीब 50 फिल्मों में अलगअलग भूमिका निभा कर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा देश में ही नहीं, विदेशों में भी काफी पॉपुलर हो चुकी हैं।
फिल्मी बैकग्राउंड से न होने के बावजूद उन्होंने अपनेआप को हर रोल में प्रूव किया है , अपनी अलग पहचान बनाई। यह काम आसान नहीं था। जब उन्होंने फिल्मी क्षेत्र में कदम रखा तो लोगों ने उन्हें कई तरह से निराश किया, पर वे डटी रहीं और कामयाब हुईं।
देखिए इतने सालों में कैसे बदलते गई प्रियंका और आज पहुंची यहां तक।


Click it and Unblock the Notifications












