43 की उम्र में 25 की कैसे दिखती हैं प्रियंका चोपड़ा ? यूज करती हैं ये फेस मास्क, कीमत जान पकड़ लेंगे सिर...
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा आए दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ और अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। बता दें कि इन दिनों प्रियंका हैदराबाद में हैं वह अपनी मच अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग में बिजी हैं। वीकेंड पर जहां सितारे अपने मी टाइम या फिर वेकेशन के लिए समय निकालते हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा वीकेंड पर आराम करने की जगह अपने कमिटमेंट्स को मैनेज करने में बिजी रहती हैं। वह अपने शेड्यूल पर पूरी तरह से फोकस कर रही हैं।

स्किन टाइटनिंग के लिए क्या यूज करती हैं प्रियंका
बता दें कि प्रियंका बिजी वर्क शेड्यूल के बाद भी अपने स्किनकेयर पर खास ध्यान देती हैं। वह अपनी फिटनेस और अपने स्किनकेयर को लेकर कभी भी कॉम्प्रोमाइज नहीं करती हैं। फिलहाल तो हाल ही में उनके शूटिंग शेड्यूल के आखिरी दिन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रिंयका एक अलग शीट मास्क लगाई नजर आ रही हैं। उनका यह शीट मास्ट इंटरनेट पर छा गया है हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर क्या है ये शीट मास्क ? क्या यही है प्रियंका की ग्लोइंग स्किन का राज ?
कितनी है प्रियंका के शीट मास्क की कीमत
बता दें कि यह कोई ऐसा वैसा मास्क नहीं है बल्कि यह बहुत ही लग्जरी शीट मास्क है जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। प्रियंका जो फेस मास्क लगाई हुई हैं वह ब्लैक डायमंड लिफ्टिंग एंड फर्मिंग फेस मास्क है। जो कि एक लग्जरी स्किनकेयर प्रोडक्ट है। इसे खासतौर पर स्किन टाइटनिंग के लिए यूज किया जाता है। इसके फायदे की बात करें तो यह चेहरे को हाइड्रेट रखता है साथ ही में फेस को रिफ्रेश और ग्लोइंग बनाने का काम करता है। प्रियंका के यूज करने के बाद यह प्रोडक्ट जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। इस मास्क के प्राइज की बात करें तो इसकी कीमत 140 डॉलर यानी कि भारतीय रुपयों के मुताबिक 12 हजार 680 रुपये इसकी कीमत है। इस मास्क का प्राइज जमकर लोगों के होश उड़ा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











