ये हैं बॉलीवुड की रेड कार्पेट क्वीन...हमेशा मस्त..जबरदस्त!
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान तो बनाई ही लेकिन साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया।
[#BdayPics- प्रियंका चोपड़ा का सुपरहिट बर्थडे..हॉलीवुड स्टाइल में!]
ये बात बिल्कुल सच है की बॉलीवुड की किसी और एक्ट्रेस ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इतनी पॉपुलैरिटी या नाम नहीं कमाया जितना प्रियंका चोपड़ा कर दिखाईं। पहले क्ववांटिको के लिए उन्हें काफी सराहा गया तो अब बेवॉच का उनके फैन्स इंतजार कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा आज 34 साल की हो गई। उनके लिए ये साल वैसे भी काफी खास है। प्रियंका चोपड़ा को पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड मिला तो साथ ही ऑस्कर में भी अवॉर्ड प्रजेंटर बनीं। उन्हें इस साल पदम श्री से भी सम्मानित किया गया।
प्रियंका चोपड़ा कई नेशनल और इंटरनेशनल प्रोग्राम में या रेड कार्पेट पर नजर आ चुकी हैं। प्रियंका को अगर बॉलीवुड की रेड कार्पेट क्वीन बोला जाए तो गलत नहीं होगा। आप भी देखिए उनकी तस्वीरें जिसे देखकर मानेंगे की रेड कार्पेट पर उनके टक्कर में कोई भी नहीं।
तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications