भाई की शादी की तैयारियां कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा ? संगीत में करेंगी इस भोजपुरी गाने पर डांस, देखें VIDEO

Priyanka Chopra Dance Video: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग की धाक जमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने खास अंदाज और स्टाइल की वजह से फैन्स के दिलों पर राज करती हैं। बता दें कि प्रियंका भले ही काम में कितना बिजी क्यों ना हों, लेकिन वह भारत से जुड़ी हर एक बात पर रिएक्ट करती हैं और हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। फिलहाल तो इन दिनों प्रियंका चोपड़ा भारत आई हुई हैं। हाल ही में प्रियंका अपने भाई के फंक्शन में शामिल हुई थीं बताया जा रहा है कि प्रियंका के भाई की जल्द ही शादी होने जा रही है। शादी की तैयारियां भी तेज हैं।
भाई की शादी के लिए एक्साइटेड हैं प्रियंका
अप्रैल में प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की रोका सेरेमनी हुई थी। वहीं हाल ही में दोनों की सगाई हुई है। दोनों की सगाई में बहन प्रियंका चोपड़ा बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने भाई की सगाई में जमकर डांस भी किया था वह अपने भाई की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। आपको बता दें कि इन शादी की तैयारियों के बीच प्रियंका चोपड़ा का एक डांसिंग वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा डांस प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं।
भोजपुरी गाने पर डांस करती दिखीं प्रियंका
वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि प्रियंका अपने परिवार के साथ मिलकर भोजपुरी के मोस्ट पॉपुलर गाने लॉलीपॉप लागेलू पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। प्रियंका परिवार वालों के साथ जमकर मस्ती भी करती दिख रही हैं। बता दें कि प्रियंका ने भाई की शादी और संगीत की तैयारी उनकी रोका सेरेमनी के बाद से ही शुरू कर दी थी। फिलहाल तो इस वीडियो को देख फैन्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा क्या बात है आपने तो दिल ही जीत लिया तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा आपको आप दिल से देसी हैं।


Click it and Unblock the Notifications