..................... Priyanka Chopra house income tax raid shahid kapoor caught in her house Priyanka Chopra shahid kapoor affair - Hindi Filmibeat

जब प्रियंका चोपड़ा संग इस हालत में थे शाहिद कपूर... तभी पड़ गई रेड और फिर जो हुआ..

Priyanka chopra, shahid kapoor

प्रियंका चोपड़ा आज के समय में एक ग्लोबल सेलिब्रिटी बन चुकी है और आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती है। प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड की देसी गर्ल भी कहा जाता है। एक वक्त हुआ करता था जब उनका नाम अक्षय कुमार से लेकर शाहिद कपूर जैसे बॉलीवुड सितारों के साथ में जुड़ चुका है। लेकिन आज हम आपको प्रियंका और शाहिद कपूर से जुड़ा हुआ एक किस्सा बताने वाले हैं। दरअसल शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा की साल 2009 में फ़िल्म कमीने रिलीज हुई थी।

प्रियंका चोपड़ा के घर पड़ी इनकम टैक्स की रेड

बताया तो यह भी जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के वक्त प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर के बीच में काफी ज्यादा नजदीकियां बढ़ने लग गई थी। इसके बाद पूरी इंडस्ट्री में दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे। इतना ही नहीं प्रियंका और शाहिद कपूर का घर भी बहुत आसपास हो गया था। लेकिन इसी दौरान एक ऐसी घटना सामने आई जिसके चलते सबका ध्यान उन्हीं की तरफ चला गया। दरअसल हुआ कुछ ऐसा की सुबह 7:30 इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने प्रियंका के घर पर रेड मारी और रेड करने के लिए अफसर एक्ट्रेस के घर पहुंच गए थे। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के घर का दरवाजा शाहिद कपूर ने खोला।

प्रियंका चोपड़ा ने दी सफाई

इसी के चलते प्रियंका और शाहिद कपूर का रिश्ता सुर्खियों में आ गया था। लोग यह भी सवाल करने लगे कि आखिरकार शाहिद इतनी सुबह प्रियंका के घर पर क्या कर रहे थे? इसके बाद में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सफाई में यह भी कहा था कि सुबह-सुबह वह अपने घर के सामने इनकम टैक्स की टीम को देखकर काफी ज्यादा परेशान हो गई थी। इसी के चलते हड़बड़ी में उन्होंने एक्टर को फोन करके मदद के लिए घर पर बुला लिया था। हालांकि कुछ वक्त के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ में शादी रचाई तो शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के साथ में शादी कर ली।

Read more about: priyanka chopra shahid kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X