..................... Priyanka Chopra hottest rare photos from modelling days| Priyanka Chopra birthday - Hindi Filmibeat

सेक्सी स्विमसूट से लेकर बिकिनी फोटोज, मॉडलिंग के दिनों में प्रियंका चोपड़ा का ऐसा था अंदाज़, उड़ जाएंगे होश

priyanka-chopra-hottest-rare-photos-from-modelling-days-viral-on-priyanka-birthday

Priyanka Chopra Rare photos: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा आज अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर पूरी दुनिया के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। कोई शक नहीं कि, जिस तरह प्रियंका अभिनय के क्षेत्र में नाम कमा रही हैं, आज पूरे भारत को उन पर गर्व है।

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वो पूर्व मिस वर्ल्ड, नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर, सिंगर, निर्माता और इंटरनेशल स्टार के रुप में जानी जाती हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि प्रियंका कभी एक्टर नहीं बनना चाहती थीं? जी हां, उन्होंने खुद अपने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि एक्टिंग करना और हीरोइन बनना, ये बात उनके ज़ेहन में कभी थी ही नहीं। उनके माता - पिता दोनों डॉक्टर थे। उनका पूरा परिवार शिक्षा की तरफ झुका हुआ था। इसलिए हीरोइन बनने का ख्याल कभी प्रियंका के दिमाग से नहीं गुज़रा।

लेकिन उनकी मां ने चुपचाप उनकी तस्वीरें एक मॉडल हंट प्रतियोगिता में भेज दी थीं। पहले वो मिस इंडिया बनीं और फिर मिस वर्ल्ड।

गलत जवाब देकर भी जीत गई थीं कंपिटिशन

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में फाइनल राउंड में प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया गया 'आप आज दुनिया की सबसे सफल जीवित महिला किसे मानती हैं?' जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए 'मदर टेरेसा' का नाम लिया था और उनके परोपकार व करुणा भाव की तारीफ की थी। देखा जाए तो प्रियंका ने जो जवाब दिया था, वह सवाल के मुताबिक गलत था। क्योंकि उनसे 'जीवित सफल महिला' के बारे में पूछा गया था। वहीं उन्होंने मदर टेरेसा का नाम लिया था, जिनका निधन हो चुका था।

दिलेर मेंहदी के गाने से हुआ था प्रियंका का डेब्यू

उसके बाद प्रियंका चोपड़ा कई विज्ञापनों में भी दिखीं थी। फिल्मों में आने से पहले वह एक जाना माना नाम बन चुकी थीं। यदि आपको याद हो.. प्रियंका को मिस वर्ल्ड का खिताब मिलने से पहले पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने डेब्यू का मौका दिया था। प्रियंका दलेर मेहंदी के गाने 'सजन मेरे सतरंगिया' में नजर आई थीं।

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2003 में फिल्म हीरो और अंदाज के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्हें फिल्मों से जुड़ी लगभग 20 साल हो चुके हैं और उनका सफर प्रेरित करने लायक है। आज प्रियंका ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी सक्रिय हैं।

Read more about: priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X